जिला चम्बा में हुआ पोषण माह का आगाज

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन पर आर आर भारद्वाज बाल विकास परियोजना अधिकारी सलूणी की अध्यक्षता में पोषण माह 2025 का आगाज किहार में किया गया।

जिसमे आंगनबाडी कार्यकर्ता आशा वर्कर और स्थानीय महिलाये उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में पोषण माह सपथ की साथ पौस्टिक आहार की प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को पौस्टिक एवं संतुलित आहार को जीवन में शामिल करने हेतु सन्देश दिया।

आर आर भारद्वाज ने बताया की पोषण माह के दौरान जिला की प्रत्येक आंगनबाडी केंद्रों में कुपोषण को मुक्त करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा और गृह भ्रमण के दौरान कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनको रेफरल सर्विस प्रदान की जाएगी तथा बच्चों में बढ़ रहे मोटापा की समस्या से निपटने के लिए चीनी, नमक और तेल का क उपयोग करने पर व्यापक प्रचार किया जायेगा। जिला समन्वयक पोषण अभियान से विकास शर्मा ने बताया की पोषण माह के दौरान जनसहभागिता के सहयोग से आंगनबाडी केन्द्रो के सभी लाभार्थियों को जीवन के सुनहरे प्रथम 1000 दिनों के महत्त्व के साथ साथ स्वछता की जानकारी दीं जाएगी l

पोषण माह के आगाज के दौरान मनोहर नाथ जिला मिशन समन्वयक,संजीव धवन वृत्त सुपरवाइजर, विनोद कुमार खण्ड समन्वयक सलूणी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संगत बेहद भावुक : राधा स्वामी डेरा ब्यास में सत्संग के दौरान बाबा जी के एक इशारे पर रो पड़ी संगत

 ब्यास :  पंजाब ही नहीं बल्कि देश-विदेश में विख्यात राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 45 वर्षीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*नगरोटा में कामकाजी महिलाओं को 834 लाख से बनेगा हाॅस्टल: आरएस बाली*

*केंद्रीय छात्र परिषद समारोह के सबरस में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत* एएम नाथ।  नगरोटा, 3 मार्च। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा में कामकाजी महिलाओं के लिए 8...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनाली में विंटर कार्निवल-2026 का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 250 करोड़ से बनेगा मनाली रिवर फ्रंट: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। मनाली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पर्यटन नगरी मनाली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले विंटर कार्निवल-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 300 झांकियों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

NIA की बड़ी कार्रवाई: पंजाब-हरियाणा में खालिस्तानी गैंगस्टर ठिकानों पर छापे

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर प्रतिबंधित खालिस्तान आतंकवादी बल (केटीएफ) के गुर्गों से जुड़े गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़ मामले के सिलसिले में छापेमारी की, जिसमें कनाडा स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!