तीन दिन पहले हुई लूट के शिकार व्यक्ति ने लगाई इंसाफ़ की पुकार : पुलिस नही कर रही कोई कार्यवाही… रविवार को लूट लिए थे 22 हजार रुपये

by

गढ़शंकर, 23 सितंबर  : पिछले कुछ दिनों से इलाके में चोरी व लूटपाट की कई घटनाएं हो चुकी है लेकिन पुलिस किसी भी आरोपी को पकड़ पाने में असमर्थ रही है, वही इन घटनाओं के कारण ख़ौफ़ज़दा लोग रात को घर से निकलने से बच रहे। सिविल अस्पताल माहिलपुर में इलाज करवा रहे रविवार को लूट का शिकार हुए रणजीत सिंह पुत्र राम लुभाया निवासी वार्ड नं 6, माहिलपुर के चाचा सतपाल पुत्र करमचंद ने बताया कि उसका भतीजा रविवार को रात करीब साढ़े नौ बजे गढ़शंकर रोड से एक दुकान से दूध लेने गया था और लौटते वक्त उसका मोटरसाइकिल एक प्रवासी मजदूर ने रोक लिया व उसके साथ झगड़ा करने लगा, इस दौरान उसके अन्य साथियों ने मिलकर उसकी मारपीट कर घायल कर दिया व उसके पर्स से 22 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। रणजीत सिंह ने बताया कि अभी तक कोई पुलिस अधिकारी उसके बयान लेने नही आया। इस संबंध में उक्त पुलिस अधिकारी से पूछा गया तो उसने बताया कि उसका पेट गडबड है इसलिए नही आ सका। वही एसएचओ माहिलपुर ने कहा कि वह जल्द ही रणजीत सिंह के बयान करवाकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करेंगे।
कैप्शन… रणजीत सिंह के साथ हुई लूट की जानकारी देते हुए उसका चाचा सतपाल व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री की पकड़ ढीली, बजट अनुमान की बैठकों में भी नहीं पहुंच रहे हैं अधिकारी : जयराम ठाकुर

सरकार का हाल, महत्वपूर्ण मीटिंग में अधिकारी दे रहे हैं काल्पनिक आंकड़े,  हिमाचल में बनने वाला देश का सबसे बड़ा रोपवे पूर्व की भाजपा सरकार की उपलब्धि एएम नाथ। मंडी :  अपने विधान सभा...
article-image
पंजाब

संदिग्ध महिला को सुरक्षा एजेंसी ने उठाया : मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर होने की आशंका

फिरोजपुर :  फिरोजपुर में एक सुरक्षा एजेंसी द्वारा एक महिला को उसके घर से उठाने की बात सामने आई है। जानकारों का कहना है कि उक्त महिला के मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर होने की...
article-image
पंजाब

माइनिंग विभाग द्वारा बिना कागजात खनन पदार्थों को ले जा रहे चार टिप्परों को जब्त कर काटे चलान

गढ़शंकर :. माइनिंग विभाग द्वारा बिभिन्न जगहों से बिना  कागजात खनन पदार्थों को ले जा रहे चार टिप्परों को जब्त कर चलान काट कर पुलिस को सूचित कर दिया। एसडीओ माइनिंग विभाग हरकंवल सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह इस दिन करेंगे दूसरी शादी, कौन हैं दुल्हन? ..जानिए क्यों हुआ था पहली पत्नी से तलाक

एएम नाथ : शिमला l हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी 22...
Translate »
error: Content is protected !!