हिमाचल प्रदेश में 100 सरकारी स्कूल CBSE से होंगे संबद्ध….जानिए स्कूलों की सूची

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों को राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रदेश के 200 सरकारी स्कूलों को CBSE से संबद्ध करने की योजना के तहत शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 100 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों (सीनियर सेकेंडरी स्कूल) को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से जोड़ने की मंज़ूरी दे दी है।


शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पहले चरण में चुने गए स्कूलों की सूची Annexure-A में सम्मिलित है।


यदि सूचीबद्ध कोई स्कूल CBSE के मानकों को पूरा नहीं करता है तो उसकी जगह ऐसे स्कूलों को शामिल किया जाएगा जो निर्धारित मानकों के अनुरूप हों।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जहाँ एक ही स्थान पर लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग स्कूल संचालित हैं, वहाँ इन्हें अलग-अलग न मानकर एकल कॉम्पोज़िट स्कूल के रूप में CBSE से संबद्ध किया जाएगा।


सरकार का मानना है कि CBSE से संबद्धता मिलने से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रणाली के अनुरूप बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इससे प्रदेश के छात्रों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में भी वृद्धि होगी।
शिक्षा विभाग ने निदेशक, स्कूल शिक्षा को इस संबंध में सभी औपचारिकताएँ पूरी करने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लक्कड़ बाजार स्कूल में नशीली दवाइयों के दुरुपयोग बारे किया जागरूक : दोस्तों की बुरी संगत को त्यागने व अपने जीवन में किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव में मानसिक परेशानी होने पर अपने अभिभावकों के साथ व अध्यापकों के साथ जानकारी सांझा करने का सुझाव

शिमला, 28 जून – बाल संरक्षण अधिकारी रमा कंवर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत जिला व बाल संरक्षण इकाई शिमला द्वारा नशीली दवाइयों के...
हिमाचल प्रदेश

लाईसेंस रिन्यू करवाने व लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए मिली छूट

ऊना- कोविड-19 महामारी से बचाव एवं सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का संचालन बंद किया गया है। इसके चलते ड्राईविंग लाइसैंस को रिन्यू करवाने और लर्निंग लाईसैंस बनवाने के लिए जरूरी किए...
हिमाचल प्रदेश

युवक की मौत : गरोला-बासदा-सवाई मार्ग पर गहरी खाई में लुढ़की कार

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के गरोला-बासदा-सवाई सड़क पर एक ऑल्टो कार हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में एक व्य​क्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भावनात्मक एवं वैचारिक रूप से भी मज़बूत बनें छात्र – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि छात्र जीवन शिक्षा प्राप्त कर जीवन में सफलता की ओर बढ़ने...
Translate »
error: Content is protected !!