*आशीष बुटेल ने किया पालमपुर अस्पताल में फिजियोथैरेपी यूनिट का शुभारंभ : घुग्घर टांडा में बास्केटबॉल मैदान नवीनीकरण का लोकार्पण और सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास*

by
एएम नाथ।  पालमपुर, 29 सितंबर :  विधायक पालमपुर आशीष बुटेल ने आज सिविल अस्पताल पालमपुर में फिजियोथैरेपी यूनिट का विधिवत्त शुभारंभ किया।  इस दौरान विधायक ने धौलाधार रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सीरज कटोच के द्वारा लगभग डेढ़ लाख रुपए की लागत के फिजियोथैरेपी उपकरण अपनी माता स्वर्गीय कृष्णा कटोच स्मृति में भेंट करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर के लोग हमेशा जन सेवा के लिए प्राथमिकता के साथ अपना योगदान देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशेष कर रोटरी क्लब जैसी विभिन्न समाजिक संस्थाएं अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में अपना योगदान हमेशा देती हैं।
May be an image of 8 people and dais
उन्होंने कहा कि इस फिजियोथैरेपी यूनिट के स्थापित होने से अब यहां के लोगों को और बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पालमपुर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर अस्पताल के लिए सात विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति आदेश प्रदेश सरकार द्वारा जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही वे यहां पर आकर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
May be an image of 9 people, hospital and text
बुटेल ने अस्पताल प्रशासन को पुनः बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से ही कायाकल्प में प्रदेश भर में पालमपुर अस्पताल ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं को और अधिक सुदृढ करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
इसके उपरांत विधायक ने नगर निगम वार्ड नंबर -12 घुग्घर टांडा में 12 लाख रुपए लागत से निर्मित बास्केटबॉल मैदान के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण और 12.5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि लंबे समय से घुग्घर टांडा के बास्केटबॉल ग्राउंड के नवीनीकरण की मांग को आज पूर्ण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई सालों में घुग्घर क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि विकासात्मक कार्य के लिए पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने नगर निगम के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निगम द्वारा अब तक 3200 मीट्रिक लेगेसी वेस्ट के उचित निष्पादन के उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
May be an image of 4 people and temple
उन्होंने कहा कि पालमपुर नगर निगम में शामिल पंचायतों आईमा, लोहना, बन्दला, घुग्घर, विन्द्रावन, चौकी और खलेट के लिये 135 करोड़ की लागत से बनने वाली मल निकासी एवं पेयजल योजना का कार्य अगले सप्ताह शुरू किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राम चौक से क्रांति चौक टांडा तक की सड़क के नालियों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे जिसका निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा।
उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर बास्केटबॉल मैदान की सीढियों पर टाईल इत्यादि लगवाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।
इस दौरान वूल फेडरेशन निदेशक मंडल सदस्य त्रिलोक चंद, नगर निगम महापौर गोपाल नाग, उपमहापौर राजकुमार, पार्षद गण, एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, आयुक्त नगर निगम डॉ आशीष शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ तिलक भागडा, रोटेरियन रमेश कटोच, रोटेरियन डॉ. नवनीत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव हारी : मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी कांग्रेस 2143 वोट से चुनाव हारी – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू की अगुवाई वाली वर्तमान कांग्रेस पार्टी की सरकार जनादेश खो चुकी है। राज्यसभा की सीट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भतीजे की है शादी : इंस्पेक्टर परमजीत सेखों पहन सकेंगी अब गहने, सीबीआई के कब्जे से 15 दिन के लिए रिलीज होंगे गहने, 80 लाख देनी होगी पहले श्योरिटी

चंडीगढ़ :  आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों की पत्नी इंस्पेक्टर परमजीत कौर सेखों को सीबीआई कोर्ट ने 15 दिन के लिए उनके गहने लौटाए जाने के आदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल विश्वविद्यालय तथा दो आधुनिक व्यावसायिक परिसरों की स्थापना को प्रदेश कैबिनेट ने दी मंजूरी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा डिजिटल कौशल और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा बिलासपुर 30 दिसम्बर: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित हुई मंत्रीमण्डल की बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उत्कर्ष अभियान के तहत सरकारी योजनाओं की दी जानकारी : नरवाणा खास में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। धर्मशाला, 15 जून। उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत नरवाणा खास में आज जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!