जज से CBI ने रिश्वत के एक मामले में की पूछताछ : 30 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में वकीलऔर बिचौलिए को किया गिरफ्तार

by

बठिंडा ।  सीबीआई टीम ने बठिंडा कोर्ट के एक जज से पूछताछ की। सीबीआई टीम दोपहर करीब 1:30 बजे बठिंडा कोर्ट परिसर पहुंची, जहां टीम ने जज से रिश्वत के एक मामले में कई सवाल पूछे।  सीबीआई टीम काफी देर तक कोर्ट परिसर में रही। सीबीआई की टीम पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अनुमति लेकर बठिंडा पहुंची थी।

जिक्रयोग है कि सीबीआई ने 16 अगस्त 2025 को एक वकील और एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया था, जो बठिंडा में तैनात एक जज के नाम पर 30 लाख की रिश्वत मांग रहे थे।

गिरफ्तार वकील की पहचान सेक्टर 15 निवासी जतिन सलवान के रूप में हुई है, जबकि उसका करीबी सतनाम सिंह पेशे से प्रोपर्टी डीलर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर वासी हरसिमरनजीत सिंह ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन का तलाक का केस बठिंडा कोर्ट में विचाराधीन है।

उस केस में उसके पक्ष में फैसला दिलाने का दावा करते हुए एक वकील ने जज के नाम पर 30 लाख रुपये की मांग की थी। वकील और मध्यस्थ ने शिकायतकर्ता को सेक्टर 9 स्थित एक कैफे में बुलाया, जहां सीबीआई की टीम पहले से मौजूद थी। वहां, सीबीआई ने उन्हें रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5 लाख रुपये के साथ पकड़ लिया।

सीबीआई मामले की जांच कर रही थी। अब सीबीआई ने जज से पूछताछ के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से अनुमति ली है और एक टीम बठिंडा पहुंच गई है। टीम ने जज से इस मामले में कई सवाल पूछे। हालांकि, सीबीआई टीम ने इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी। सीबीआई की छापेमारी से कोर्ट परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले उपप्रधान को पद से हटाया, डीसी ने पारित किए आदेश

कांगड़ा जिले की ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव के उपप्रधान हरि दास पर गिरी गाज एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव के उपप्रधान हरि दास को सरकारी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने नशे के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करने का समय, हर वार्ड में चलेगा जागरूकता अभियान

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर नगर निगम के विशेष सत्र में किया आह्वान पुनीत महाजन ।  चंडीगढ़, 27 जून : पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद...
article-image
पंजाब

कौन हैं सुनंदा शर्मा, जिनका फैन को गले लगाने वाला वीडियो हुआ वायरल

चंडीगड़ :  पंजाब की मिट्टी से निकली आवाज़ सुनंदा शर्मा आज सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने मंच पर एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्थिक बदहाली के बाद अब परिवारों की बर्बादी : हिमाचल में लाॅटरी शुरू करने पर अनुराग ठाकुर की कड़ी प्रतिक्रिया

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की ओर से लॉटरी शुरू करने पर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की कड़ी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा...
Translate »
error: Content is protected !!