*85 लाख से बनने वाली ललेटा सड़क अगले छः महीने में बनकर होगी तैयार : केवल सिंह पठानिया*

by
*विधायक केवल पठानिया ने ललेटा वासियों को अपनी शादी की वर्षगांठ पर दिया तोहफ़ा*
*बोले…….ललेटा वासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*
एएम नाथ। शाहपुर, 3 अक्तूबर।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज डढम्भ में डढम्भ-ललेटा सम्पर्क सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
उन्होंने कहा कि सड़कें आर्थिक विकास, सुलभता और बेहतर सामाजिक सेवाओं की जीवनरेखा हैं, विशेषकर ग्रामीण और दूरदराज़ के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए। इस सड़क से ललेटा, टुंडू, ठारू तथा भटेच्छ इत्यादि गांवों की लगभग 1450 की आबादी लाभान्वित होगी।
पठानिया ने बताया कि 85 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क को अगले छः महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 9.80 करोड़ रुपये से बन रही ललेटा-बणुमहादेव सड़क का कार्य भी तेज़ गति से चल रहा है।
उन्होंने कहा सड़क के निर्माण से इस क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है। दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं।
विधायक ने यह भी बताया कि क्षेत्र की भोगल और बड़ी कूहल का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
इस अवसर पर ठारू के उपप्रधान सुरेंद्र ठाकुर ने सभी की ओर से आभार जताते हुए कहा कि विधायक ने ललेटा वासियों को उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी कर एक बड़ी सौगात दी है।
कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अंकज सूद, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत् अमित, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता लोक निर्माण बलवीत, सहायक अभियंता विद्युत आशीष, एचआरटीसी बीओडी निदेशक विवेक राणा, एसएचओ शाहपुर करतार सिंह, प्रधान ठारू सपना, उपप्रधान इंद्रजीत, संजीव कपूर, रीना पठानिया, सौरव ,सादिक सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खूनी खेल पत्नियों का : प्रेम में पति बना बाधा तो उतारा मौत के घाट

लुधियाना  : पंजाब के लुधियाना से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां दो अलग-अलग इलाकों में पत्नियों ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है. पहला मामला थाना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनिल अंबानी से जुड़े 50 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : ₹3000 करोड़ के यस बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई

नई दिल्ली । ईडी ने मुंबई में उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनियों से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशंस और इसके प्रमोटर-निदेशक अनिल डी अंबानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दोहरे हत्याकांड के आरोपित दीपक कुमार ने देर रात किया आत्मसमर्पण : दीपक के पास जो पैसे थे उन्हें खर्च करने के बाद तो किया आत्मसमर्पण

धर्मशाला : पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत जसौर पंचायत के भेडू गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपित दीपक कुमार ने रविवार देर रात पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में आत्मसमर्पण किया। धर्मशाला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 हजार का जुर्माना हाईकोर्ट ने विधानसभा पर लगाया

एएम नाथ।  शिमला :   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने विधानसभा पर जाली दस्तावेजों के आधार पर नियुक्त कर्मचारी के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई न करने पर 50,000 रुपए की कॉस्ट लगाई। जस्टिस ज्योत्स्ना रिवाल दुआ...
Translate »
error: Content is protected !!