चंडीगढ़ के लिए एमआरटीएस समय की मांग : सांसद मनीष तिवारी

by

चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को प्वाइंट ऑफ कॉल के रूप में स्वीकृत करने की मांग दोहराई; सीआईआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया

चंडीगढ़, 6 अक्टूबर: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को सुगम और लाभदायक बनाने के लिए शहर की व्यवस्था में बड़े बदलाव की आवश्यकता है। इसके लिए, जहाँ चंडीगढ़ से सटे शहरों को मिलाकर एक वमास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम स्थापित करना होगा। वहीं पर, चंडीगढ़ हवाई अड्डे को भी एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्वीकृत करने की आवश्यकता है, ताकि यहाँ से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें संचालित की जा सकें।

आज यहाँ कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक समारोह में बोलते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर कई सुधारों की आवश्यकता है और वे समय-समय पर इस संबंध में अपनी आवाज उठाते रहे हैं। इसके साथ ही, श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहते हुए भी उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर चंडीगढ़ शहर में मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (एमआरटीएस) की स्थापना की पुरज़ोर माँग की थी।

उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि इस परिवहन व्यवस्था को चंडीगढ़ से सटे हरियाणा और पंजाब के इलाकों से भी जोड़ा जाएगा, जिससे न सिर्फ़ शहर के भीतर परिवहन आसान होगा, बल्कि व्यावसायिक गतिविधियाँ भी आसान होंगी। हालाँकि, केंद्र इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रहा है और वर्तमान में पंजाब और हरियाणा सरकारें, साथ ही केंद्र शासित चंडीगढ़ प्रशासन, अपने स्तर पर इस परिवहन व्यवस्था को स्थापित करने की स्थिति में नहीं हैं। जिसके लिए केंद्र सरकार को आगे आना होगा और यह समय की प्रमुख माँग है।

इस अवसर पर उन्होंने चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए इसे प्वाइंट ऑफ कॉल के रूप में मंज़ूरी देने की आवश्यकता पर बल दिया। तिवारी ने कहा कि वर्तमान में यहाँ से घरेलू उड़ान भरने वाली कई उड़ानें अंतर्राष्ट्रीय रूटों पर भी जाती हैं। प्वाइंट ऑफ कॉल के तौर पर मंज़ूरी मिलने से यहाँ से और भी ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो सकेंगी। इस संबंध में उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष कई बार मांग उठाई है।

इसी प्रकार, उन्होंने शहर में औद्योगिक गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए व्यवस्था में विभिन्न बदलावों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे उद्योग से जुड़े मुद्दों को मजबूती से आगे रखेंगे।

समारोह में वजिंदर सिंह बछल और श्रीमती रितिका सिंह द्वारा भी अपने विचार रखे गए। जबकि सीआईआई चंडीगढ़ यूटी के वाइस चेयरमैन विवेक वर्मा ने अंत में धन्यवादी शब्द कहे। जहां चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच एस लक्की, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्करों की ओर से गांव-गांव लोगों को कुपोषण से सावधान करते हुए किया जाएगा जागरुक

पोषण पखवाड़ा 16 मार्च से, कुपोषण के खात्मे के लिए होगी अलग-अलग गतिविधियां 31 मार्च तक लगातार होंगी गतिविधियां होशियारपुर : महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से पोषण पखवाड़ा 16 मार्च से...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया

गढ़शंकर, 5 सितंबर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और विधायक एस. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में भारी बारिश से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और...
article-image
पंजाब

360 बोतल शराब के साथ दो सगे भाई सहित तीन गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज।

माहिलपुर , 25 अगस्त : माहिलपुर पुलिस ने पोल्ट्री फार्म पर 360 पेटी शराब के साथ दो भाइयों वरिंदर कुमार उर्फ चादनी व हरदीप कुमार पुत्र अशोक कुमार व राजकुमार उर्फ राजू पुत्र जग्गा...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सांसद मलविंदर सिंह कंग के साथ संयुक्त रूप से चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड की बैठक की अध्यक्षता की

यात्रियों और विमानन सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास पक्षियों की आवाजाही रोकने/कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के अधिकारियों को निर्देश दिए चंडीगढ़, 11 अक्टूबर: चंडीगढ़ के सांसद और...
Translate »
error: Content is protected !!