पंक्चर लगाने वाले की चांदी : लगी डेढ़ करोड़ की लॉटरी;

by

मानसा। पंजाब सरकार की डेढ़ करोड़ की लॉटरी मानसा के मैकेनिक मनमोहन सिंह को निकली है। लॉटरी खुलने का पता चलने के बाद मनमोहन सिंह व उसका परिवार में खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

लॉटरी का ड्रॉ निकलने के बाद मनमोहन सिंह व उसके परिवार को बधाई मिलने का सिलसिला जारी है।

जानकारी के अनुसार मानसा कैचियां पर टायर पंचर का काम करने वाले मनमोहन सिंह ने बताया कि वे कई बार जलालाबाद जाने के दौरान शाह जी लॉटरी स्टॉल पर लॉटरी डाल चुका है और उसे छोटे इनाम भी मिले हैं, लेकिन जब भगवान की कृपा होनी हो तो मंजिल कभी कभार खुद चलकर भी पास आ जाती है और इस बार लॉटरी डालने के लिए उसने जलालाबाद जाने की बजाय शाह लॉटरी संचालक से फोन के द्वारा लॉटरी डाली और कोरियर के जरिए मंगवाई गई।

घर में चारों ओर खुशी

परिवार में उसकी दो बेटियों के अलावा बुजुर्ग माता भी मौजूद हैं। लॉटरी से मिलने वाले डेढ़ करोड़ को लेकर भविष्य की योजना पूछे जाने पर मनमोहन सिंह ने बताया कि लॉटरी से वे अपने सिर चढ़े कर्ज को उतारेगा, क्योंकि पिता के इलाज पर काफी कर्ज चढ़ गया था। मनमोहन सिंह के पिता की मौत हो चुकी है।

उसने कहा कि वह गरीब लोगों की मदद पहले भी करता था और अभी भी करेगा। मनमोहन सिंह ने बताया कि वे अपने बच्चों की अच्छी परवरिश करने के अलावा अपने इस कारोबार को आगे बढ़ाएंगे। मनमोहन ने बताया कि बेशक उसे लॉटरी निकल आई है, लेकिन वे अपने इस काम को नहीं छोड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो सगे भाइयों के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया

लुधियाना : निजी पलों की तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर दो सगे भाई 20 वर्षीय लडक़ी का शारीरिक शोषण करते रहे। इन मुलजिमों में से एक ने चंडीगढ़ के होटल में ले जाकर...
article-image
पंजाब

जैजों बाढ़ हादसा : कैबिनेट मंत्री जिम्पा और सांसद डॉ. राजकुमार ने पीड़ित परिवारों को सौंपे 44 लाख रुपए की एक्स ग्रेशिया राशि के चैक

हादसे में मारे गए 11 लोगों की याद में गांव जैजों दोआबा के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किया गया समागम होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 11 अगस्त को हुए गांव जैजों बाढ़ हादसे में जान गंवाने वाले...
article-image
पंजाब

अध्यापक-अभिभावक मिलनी से विद्यार्थियों की शिक्षा में होगा और सुधार : किरण शर्मा

एसडीएम ने विभिन्न स्कूलों का दौरा करके पीटीएम का लिया जायजा नंगल, 3 सितम्बर विद्यार्थियों की हर क्षेत्र में कारगुजारी का जायजा लेकर उनके सुनहरे भविष्य के लिए सही रास्ते ढूंढे जा सकते हैं।...
article-image
पंजाब

प्रभात चौक से घंटा घर चौक की तरफ जाने वाली सडक़ की 78 लाख रुपए और घंटा घर चौक से सैशन चौक तक सडक़ की 22 लाख रुपए के साथ बदलेगी नुहार : अरोड़ा

सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा शहर की 2 मुख्य सडक़ों की री-कारपैटिंग के काम की शुरूआत पंजाब शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव के अंतर्गत बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मज़बूती होशियारपुर : पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!