*उपायुक्त ने दिए बहाली कार्यों में गति लाने के निर्देश : मानसून आपदा के पश्चात राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न*

by
एएम नाथ। कुल्लू, 09 अक्टूबर — जिला कुल्लू में मानसून के दौरान आई प्राकृतिक आपदा के उपरांत राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों अधिकारियों ने जिला में राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की।May be an image of 7 people, people studying, table and text
बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अश्वनी कुमार, एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर, एनएच, विद्युत , लोक निर्माण, जलशक्ति, उद्यान, कृषि, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम मनाली रमन कुमार, एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट, तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा तथा एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह वर्चुअल माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।
उपायुक्त ने कुल्लू जिले की सड़कों, पुलों और परिवहन सुविधाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि जिला के प्रमुख पर्यटक स्थलों की जोड़ने वाली सड़कों की शीघ्र मरम्मत के साथ-साथ विभिन्न गाँव कि संपर्क सड़कों तक भी बसों कि आवाजाही सुचारू करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें, ताकि जिला के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर्यटक सीजन में यातायात निर्बाध रूप से संचालित हो सके। उन्होंने विशेष रूप से एनएच औट-बंजार आनी पर बसों एवं भारी वाहनों की आवाजाही के लिए समय पर सडक के सुधार और टारिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
May be an image of 6 people, people studying, table and text that says "কुल्लू कुल्लू कुल्लू KULLU"
उपायुक्त ने राजस्व विभाग को निर्देशित किया कि मानसून भारी वर्ष से भूस्खलन के कारण जिन लोगों के घर, पशुशालाएं, दुकानें, कृषि भूमि, बगीचे व पशुधन प्रभावित हुए हैं, उनकी समायोजित रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर जिला प्रशासन को प्रेषित की जाए। जहां भू-स्खलन अथवा भूमि धंसने के कारण लोग अपने घरों से बाहर रहने को विवश हैं, उनके लिए किराया भत्ते की स्थिति की भी रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश उपायुक्त ने दिए। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दूरदराज व दुर्गम क्षेत्रों में राशन, एलपीजी गैस सिलेंडर, जलाने वाली लकड़ी एवं आवश्यक वस्तुओं की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक विस क्षेत्र में बनेगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान: शांडिल

स्वास्थ्य मंत्री ने निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का किया शुभारंभ धर्मशाला, 26 जुलाई। वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है इसी दिशा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को ग्रैमी अवार्ड : एल्बम के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए मिला आवार्ड

एएम नाथ। धर्मशाला : तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 68वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह में 90 साल की उम्र में दलाई लामा को अपने एल्बम के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर : किसके सिर सजेगा ‘ताज’, जानें क्या है Exit polls में अनुमान

 जम्मू-कश्मीर चुनाव पर सभी की निगाहें इस समय  हैं। वहां 10 साल बाद चुनाव हुए थे। देश का ताज कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसे लेकर काफी उत्सुकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 Km. तक आने-जाने पर टोल फ्री, NHAI का बड़ा फैसला, पढ़ें नए सिस्टम के नए नियम

नई दिल्ली: देशभर के एक्सप्रेसवे पर वाहनों से सैटलाइट आधारित टोल  वसूली प्रणाली लागू करने पर तेजी से काम हो रहा है। आइए, जानते हैं इस नए सिस्टम के नियम और इससे लोगों को...
Translate »
error: Content is protected !!