बटाला में दुकान के बाहर गोलीबारी : दो की मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी

by

बटाला। पंजाब के बटाला शहर के समाध रोड पर एक जूते की दुकान के बाहर गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए। यह घटना स्थानीय लोगों के बीच सन्नाटा और डर का माहौल पैदा कर दिया।

बटाला के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि छह घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शव उनके साथियों द्वारा अमृतसर ले जाए गए।

घायलों ने पुलिस को बताया कि वे दुकान के बाहर बैठे थे, तभी दो अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सुरक्षित स्थान पर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हो सकता है कि कुछ और लोग भी घायल हुए हों, लेकिन वे अभी अस्पताल नहीं पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। बटाला के एसएचओ ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि यह घटना किसी आपराधिक कृत्य का हिस्सा हो सकती है, लेकिन सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।

स्थानीय लोगों ने पुलिस से दोषियों को जल्द पकड़ने और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

HDCA’s Shivani’s selection

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Jan.2 :   Hoshiarpur District Cricket Association (HDCA) player Shivani’s selection in Punjab Under-23 team is a matter of pride for all Hoshiarpur residents and this has made the entire Hoshiarpur district...
article-image
पंजाब

मौसम विभाग की भविष्यवाणी : पंजाब में अभी भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला !

मोहाली : 26 सितम्बर: पंजाब में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल लिया है। पंजाब में कई स्थानों पर लगातार वर्षा हो रही है। मौसम विभाग द्वारा सोमवार को भी वर्षा होने...
article-image
पंजाब

1 दिन, 4 मौतें और गांव में मातम : 2 युवाओं समेत पूर्व पंच की भी गई जान

परिजनों ने हार्ट अटैक को बताया मौत का कारण, सिर्फ एक मृतक का पोस्टमार्टम; मेडिकल जांच से ही साफ होगी असली वजह एएम नाथ। बठिंडा। बठिंडा के गांव कोट शमीर में बुधवार को एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी का घोषणा पत्र देखकर डर गए केजरीवाल : केजरीवाल ने कहा मेरे काम की नकल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने दिल्ली की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली की हर...
Translate »
error: Content is protected !!