सांसद मनीष तिवारी ने सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

by

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, राजीव विहार, मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स मार्केट और डुप्लेक्स हाउसिंग आदि क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपने संसदीय विकास फंड से 10 लाख रुपये की ग्रांट से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया।


इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि उनका उद्देश्य लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है, जिसके लिए वे समय-समय पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए अपनी संसदीय विकास निधि से धनराशि जारी करते रहते हैं। इन सीसीटीवी कैमरों से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर नजर रखना आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को एक बार फिर से सिटी ब्यूटीफुल बनाने के लिए वे प्रयास करते रहेंगे। इसी प्रकार, लोगों की ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए भी उनके द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं, जिन पर पिछले कई वर्षों से काम नहीं हुआ है।


वहीं पर, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि सांसद तिवारी द्वारा शहर के विकास के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। यह कांग्रेस पार्टी की जनहित नीतियों को दर्शाता है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लों, राजनीतिक सचिव नरिंदर सिंह नंदी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा ने क्षेत्र के विकास के लिए धनराशि जारी करने के लिए सांसद तिवारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सीसीटीवी कैमरों से आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।


इस दौरान पार्षद दर्शना रानी, ​​के.एल. अग्रवाल, कर्नल गुरसेवक सिंह, शाम सिंह, कुलवंत जग्गा, मुखबीर पुनिया, लखमीर सिंह, हरदीप ढिल्लों, हरमन, मनप्रीत सिंह सेठी, संजय भजनी, बुआ सिंह, अरुण वशिष्ठ, उर्वशी शर्मा, रविंदर ठाकुर आदि भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत : कार के ऊपर गिरा भारी-भरकम पेड़

एएम नाथ । कुल्लू : कुल्लू में एक पेड़ कार के ऊपर गिर गया। इस हादसे में चार महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। कुल्लू के आनी में तेज बारिश और आंधी-तूफान के...
article-image
पंजाब

ओवरलोड टिप्परों को बंद करने के लिए विधायक रोड़ी को ज्ञापन..कंडी संघर्ष कमेटी ने

गढ़शंकर : गढ़शंकर इलाके में धड़ल्ले से हो रही गैर कानूनी माइनिंग को रोकने के लिए तथा गढ़शंकर-नंगल सडक़ की दशा सुधारने हेतु कंडी संघर्ष कमेटी द्वारा दर्शन सिंह मट्टू की अगुवाई में हलका विधायक...
article-image
पंजाब

डीटीएएफ द्वारा देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जन्म दिन पर विचार गोष्ठी आयोजित।

गढ़शंकर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट शाखा गढ़शंकर द्वारा देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले का जन्म दिन ” सार्वजनिक शिक्षा व चुनौतियां ” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित कर मनाया गया जिसकी अध्यक्षता डीटीएफ...
Translate »
error: Content is protected !!