प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम : मुकेश रेपसवाल

by

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने पर 40% तक सब्सिडी और 6% ब्याज दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध : उपायुक्त

उपायुक्त ने लोगों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का किया आह्वान

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज चौगान नंबर-2 में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को घर की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र (रूफटॉप सोलर पैनल) लगाने पर आकर्षक सब्सिडी और ऋण सुविधा प्रदान की जा रही है।


उन्होंने बताया कि योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर 33,000, दो किलोवाट पर 66,000 और तीन किलोवाट तक के संयंत्र पर 85,800 रूपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही बैंकों के माध्यम से छह प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध है। इच्छुक लाभार्थी pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या विद्युत् विभाग, हिमऊर्जा या किसी भी प्राइवेट वेंडर जिसमें चम्बा के एक मात्र शर्मा ट्रेडर्स, भद्रम से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा संयंत्र से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर आमदनी भी प्राप्त की जा सकती है, जिसके लिए विद्युत विभाग ₹1.62 प्रति यूनिट की दर से बिजली की खरीद करता है।


उपायुक्त ने बताया कि चम्बा जिले में अब तक लगभग 200 लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं, जिनमें से 150 लाभार्थियों को 1 करोड़ 29 लाख की सब्सिडी दी जा चुकी है। उन्होंने लोगों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया तथा संबंधित विभागों को पांगी और भरमौर जैसे दूरदराज क्षेत्रों में भी योजना से संबंधित जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने वर्तमान में योजना का लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही, योजना के अंतर्गत सर्वाधिक ऋण सुविधा उपलब्ध कराने पर एसबीआई चम्बा, एसबीआई परेल और पीएनबी जुलाखड़ी शाखा प्रबंधकों को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रबंधक अग्रणी बैंक डी.सी. चौहान, अधिशासी अभियंता प्रवेश ठाकुर, सहायक अभियंता तेजू राम, अजय कुमार, मनोज कुमार और एच.आर. चौहान, कार्य करी परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा शशि कांत सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

158 लड़के और 141 लड़कियों के साथ रेप करने वाला फ्रेंच डॉक्टर,अपनी भतीजी तक को नहीं था छोड़ा

फ्रांस में एक मशहूर डॉक्टर को अब 20 साल की सजा सुनाई गई है। यह 20 साल की सजा उस डॉक्टर को 299 बच्चों से रेप करने के लिए मिली है। जिसमें लड़के से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अंदरौली में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया निरीक्षण : प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

कुटलैहड़  : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरौली में जल क्रीड़ा गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन की इन गतिविधियों को बढ़ावा देने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र से मिले राहत राशि का प्रभावित के लिए इस्तेमाल करे सरकार, प्रधानमंत्री का आभार : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। पोंटा साहिब : पोंटा साहिब में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और हमेशा सहयोग दे रहा हैं। उन्होंने हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वाल्मीकि सभा नगरोटा में निर्माण कार्यों के लिए दिए 30 लाख : महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण देती है सामाजिक एकात्मता की प्रेरणा : बाली

एएम नाथ। धर्मशाला, 15 अक्तूबर। महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर जिला कांगड़ा वाल्मीकि सभा द्वारा नगरोटा में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के...
Translate »
error: Content is protected !!