ताबड़तोड़ फायरिंग : गैंगस्टर कौशल चौधरी के नाम से रियल स्टेट कारोबारी से मांगी रंगदारी पांच करोड़

by

लुधियाना :  रियल स्टेट कारोबार करने वाले नंद लाल के घर देर रात को गैंगस्टरों की तरफ से हवाई फायर किए गए। कुछ गोलियां उनके घर की दीवारों पर भी चलाई गई। एक कारतूस वहीं गिर गया। जाते हुए आरोपी घर के बाहर एक नोट चिपका गए। जिसमें कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा गया और पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई। गोलियां चलने की आवाज सुन आसपास के लोग डर गए और घरों से बाहर नहीं निकले। जब आरोपी फरार हो गए तो नंद लाल ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने शुरु कर दिए है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

नंदलाल 2006 में सेना से सूबेदार पद से रिटायर हुए थे और अब लुधियाना में रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं। उनके 2 बेटे हैं, जिनमें एक डॉक्टर और दूसरा बैंक मैनेजर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना शनिवार रात 3 बजे की है। बदमाश बाइक पर सवार थे और लोहारा पुल की दिशा से आए थे। फायरिंग के बाद वे जीएनई कॉलेज की ओर भाग निकले। कारोबारी नंद लाल ने कहा कि घर के बाहर कैलाश चौधरी के नाम से पर्ची मिली। जिस पर पांच करोड़ लिखा था। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। सभी सीनियर अधिकारी आए हैं। इससे पहले कभी कोई धमकी नहीं आई थी।

नंद लाल ने कहा कि 15 गोलियों के खोल मौके से मिले हैं। एक कारतूस मिला है। नंद लाल ने कहा कि उसे कैलाश चौधरी कौन है इसके बारे में कुछ पता नहीं है। वह खुद देश की सेवा करने वाले व्यक्ति हैं। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है। नंद लाल ने बताया कि वारदात के समय वह अपने रिश्तेदार के साथ घर पर था। परिवार दीपावली के कारण राजस्थान गया हुआ है। गोलियां लगने से घर के बाहर शीशे टूटे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा क्रांति अभियान के तहत विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने सरकारी स्कूलों में नए क्लासरूमों का किया उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए होशियारपुर के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रमशंकर जिम्पा ने आज शिक्षा...
article-image
पंजाब

कांग्रेस सांसद रंधावा के बेटे को धमकी देने के आरोप में पंजाब के अमृतसर से एक व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़, दो अगस्त : कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार...
पंजाब

रेहड़ी वाले सिर्फ टेक-अवे की दे सकेंगे सर्विस, रेहड़ी पर खिलाने पर होगी पाबंदी

खाद्य पदार्थ की रेहड़ी वालों को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक की छूट के आदेश जारी होशियारपुर I  जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने खाद्य पदार्थों की रेहड़ी लगाने वालों को रोजाना...
article-image
पंजाब

श्री संकट मोचन हनुमान एवं श्री शनि देव मंदिर में शनि जन्मोत्सव और श्री हनुमान मंदिर स्थापना दिवस 27 मई को मनाया जाएगा : पंडित सुरेश शर्मा

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा माहिलपुर में श्री संकट मोचन हनुमान एवं श्री शनि देव मंदिर में श्री शनि देव जन्मोत्सव और श्री हनुमान मंदिर स्थापना दिवस मुख्य पुजारी पंडित...
Translate »
error: Content is protected !!