जयराम ठाकुर ने प्रकाश के पर्व दीपावली पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

by

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दीपों के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। जिस प्रकार भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर सम्पूर्ण नगर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा था, उसी भावना के साथ आज भी हर घर में यह त्यौहार मनाया जाता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि दीपावली का यह शुभ पर्व सभी के जीवन में खुशियों, नई उमंग और समृद्धि का संदेश लेकर आए। उन्होंने कामना की कि माता लक्ष्मी और भगवान श्रीराम की कृपा से प्रत्येक परिवार का जीवन सुख, शांति और सौभाग्य से परिपूर्ण हो। हर व्यक्ति स्वस्थ्य और समृद्ध हो।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह पर्व हमें अपने भीतर के अंधकार को मिटाकर सद्भाव, सेवा और सकारात्मकता के दीप जलाने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों से अपील की कि दीपावली के इस पर्व को जिम्मेदारी और सुरक्षा के साथ मनाएं और एक-दूसरे का परस्पर सहयोग करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सैनिक विश्राम गृह चंबा में 23 अगस्त को भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन – कैप्टन अनुमेहा पराशर

एएम नाथ। चम्बा: सैनिक विश्राम गृह चंबा में 23 अगस्त 2024 को भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवानिवृत) उपनिदेशक जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार दिनों का शीतकालीन सत्र बुलाकर जनता को गुमराह किया जा रहा- रणधीर शर्मा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्र की अवधि केवल चार दिनों की रखे जाने पर भाजपा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रागी के लड्डू और चूरमा से दूर करेंगे कुपोषण की समस्या : डीसी हेमराज बैरवा की विशेष पहल पर सभी ब्लॉकों में शुरू किया वितरण

हमीरपुर जिले के हर शिशु को देंगे रागी के पौष्टिक लड्डू और चूरमा हमीरपुर 01 दिसंबर। जिला हमीरपुर में कुपोषण की समस्या को पूरी तरह खत्म करने तथा प्रत्येक बच्चे का सही पोषण सुनिश्चित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला की 20 प्राथमिक पाठशालाओं में पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगा शिक्षा में गुणात्मक सुधार

एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा के शिक्षा खंड भरमौर, चुवाड़ी तथा चंबा की 20 प्राथमिक पाठशालाओं में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत शिक्षा में सुधार के लिए विशेष कार्य किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!