सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत सरोल के पंचायत भवन का किया लोकार्पण

by

पंचायत भवन के धरातल तल के निर्माण कार्यों पर व्यय हुए 40 लाख

एएम नाथ। चम्बा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक नीरज नैय्यर ने आज ग्राम पंचायत सरोल में 40 लाख की राशि से नवनिर्मित पंचायत भवन के धरातल तल का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।


इस दौरान विधायक डॉ. जनकराज, डीएस ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. राजीव भारद्वाज ने इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की दृष्टि से यह आयोजन राजनीति और जनसेवा के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
लोकसभा सांसद ने पंचायत द्वारा निर्मित भवन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग का यह शानदार उदाहरण है।
उन्होंने ग्राम पंचायत को भवन निर्माण के लिए 10 लाख की धनराशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने पहले भी भवन निर्माण के लिए 7 लाख की धनराशि उपलब्ध करवाई है।


उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत सरोल भविष्य में एक रोल मॉडल के रूप में उभरेगी।
विधायक नीरज नैय्यर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार नए पंचायत भवनों के निर्माण के लिए 1 करोड़ 4 लाख की धनराशि उपलब्ध करवा रही है। जिसके लिए 5 बीघा भूमि का होना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत सरोल, राजपुर और हरिपुर में लोगों की सुविधा के लिए मल निकासी योजना के तहत 20 करोड़ 22 लाख की राशि का प्रावधान किया गया है।


उन्होंने पंचायत के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत सरोल ने विकास का एक नया मानक स्थापित किया है।
विधायक ने नवनिर्मित पंचायत भवन के लिए स्थानीय पंचायत वासियों को शुभकामनाएं भी दी तथा लोगों को अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, जिला विकास अधिकारी तिवेंद्र चिनोरिया, खंड विकास अधिकारी महेश चंद ठाकुर, सहायक अभियंता विद्युत अजय कुमार, जिला परिषद सदस्य सीमा नरयाल, मनोज कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत सरोल विजय कुमारी, उप प्रधान धीरज नरयाल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अब मास्क न पहनने पर 5000 जुर्माना, दुकान भी होगी बंद : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा

कोविड के संबंध में उपायुक्त राघव शर्मा ने जारी किए दिशा-निर्देश ऊना, 19 मार्च: जिला ऊना में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एक एडवाज़री जारी करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा समिति की बैठक आयोजित : निर्धारित मापदडों के अनुरूप लक्ष्य हासिल करने के लिए उठाए जाएं प्रभावी कदम – DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। चंबा 10 जनवरी :   उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन हाल में ज़िला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की समीक्षा करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युकां अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया ने लिया बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर हुए नुकसान का जायजा

एएम नाथ। चम्बा : भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गत 2 दिनों में भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष चम्बा सुनाभ सिंह पठानिया ने बुधवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बदलेगा मौसम : तीन दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना, कई इलाकों में अलर्ट जारी

23 जनवरी को भारी हिमपात की चेतावनी एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई...
Translate »
error: Content is protected !!