पंचायत के विकास कार्यों को तय समय के अंदर पूरा करें अधिकारी : बाली

by
नगरोटा आईपीएच विश्रामगृह में लोगों की सुनी समस्याएं।
एएम नाथ।  नगरोटा। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए जा रहे हैं जो नगरोटा के विकास को और गति देने में मील के पत्थर साबित होंगे यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने आईपीएच रेस्ट हाउस नगरोटा में अधिकारियों संग की पंचायतों के कार्यों की समीक्षा बैठक और लोगों की समस्याओं को सुनने के दौरान कहे।।
उन्होंने कहा नगरोटा के विकास कार्यों में जहां एक तरफ नगरोटा के लिए बड़ी योजनाओं पार्किंग, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, इंटरनेशनल फाउंटेन और वेडिंग डेस्टिनेशन, सयुंक्त कार्यालय भवन, फायर स्टेशन कार्यालय, नगरोटा, बड़ोह का सौंदर्यीकरण, मॉडल आईटीआई के कार्य हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ गाँवों का विकास भी उसी गति से किया जा रहा है। उन्होंने कहा बारिश के कारण टूटी सड़कों और रास्तों के निर्माण के कार्य तेज गति से चल रहे हैं। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को गांवों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिंचाई आदि के सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा गांव गरीब का विकास हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने नगरोटा के आईपीएच विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं को भी सुना और मौके पर उनका निपटारा किया इस दौरान उनके साथ समस्त विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
यह रहे उपस्थित।
एसडीएम मुनीश शर्मा, बीडीओ लतिका, अधिशासी अभियन्ता राजीव शर्मा, विवेक ठाकुर और कमल चैधरी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अब डिपुओं  में ‘विलंबित’ तेल की सप्लाई करना चाहती है सरकार : जयराम ठाकुर

डिपुओं में मिलने वाली सुविधाओं के दाम बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता,  जांच के लिए न अस्पतालों में किट है, न इलाज के लिए दवाइयां रोहड़ू अग्निकांड पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया दुख, हर मदद का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रा की निर्मम हत्या….अशांत हो गया देव भूमि का मंजर : सिरफिरे ने दिया हत्या को अंजाम

हिमाचल की छोटी काशी के सरकाघाट में छात्रा की निर्मम हत्या पहले बाजू पर चलाया दराट, नीचे गिरी तो गले पर किया जानलेवा वार हत्या के बाद खेतों में जा छिपा आरोपी, ग्रामीणों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा घोषणा पत्र : जो 1972 से पहले हिमाचल में रहते हैं, उनके भूमि खरीद अधिकारों को बहाल किया जाएगा

शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लिए अपना मेनिफेस्टो ‘संकल्प पत्र 2022’ जारी कर दिया है. भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में महिलाओं वोटरों को लुभाने पर खासा जोर दिया है. भाजपा ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिणती में गड़बड़ी : 100 की जगह थे बंडल में पांच सौ के थे 140 नोट , 2 कर्मचारी गिरफ्तार

एएम नाथ :  शाहतलाई ।  प्रसिद्ध सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की गिनती के दौरान गड़बड़ी व विश्वासघात का मामला साहमने आने पर बड़सर पुलिस ने मंदिर अधिकारी व तहसीलदार ढटवाल...
Translate »
error: Content is protected !!