समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को प्राथमिकता के आधार पर मिले योजनाओं का लाभ : कुलदीप सिंह पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता

1446 नए पेंशन मामलों को स्वीकृति प्रदान की

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत गत वर्ष 94 करोड़ 74 लाख की धनराशि व्यय : विधानसभा अध्यक्ष

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत ज़िला में 56 हजार 161 पात्र पेंशन धारकों को वित्त वर्ष 2024-25 में दौरान लगभग 94 करोड़ 74 लाख की धनराशि से विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध करवाई गई है।
कुलदीप सिंह पठानिया आज बचत भवन में आयोजित जिला कल्याण समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
विधायक नीरज नैय्यर, डॉ. जनकराज, डीएस ठाकुर बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जारी वित्त वर्ष के अंतर्गत जिला के 56 हज़ार 678 पेंशन धारकों को माह अक्टूबर से मार्च 2026 तक 51 करोड़ 2 लाख की धनराशि को अनुमोदित किया गया। इस दौरान 1446 नए पेंशन मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के अंतर्गत 438 मामले , वृद्धावस्था पेंशन के 683, राष्ट्रीय विधवा पेंशन के 62, विधवा पेंशन के 162 और अपंग पेंशन के 104 मामले शामिल हैं।
बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लंबित 336 नए मामलों का भी अनुमोदन किया गया।
बैठक के दौरान विकलांग छात्रवृत्ति योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए जारी वित्त वर्ष के दौरान 3 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई। दिव्यांग विवाह अनुदान योजना के तहत 1 लाख की धनराशि तथा अंतरजातीय विवाह पुरस्कार योजना के तहत 14 लाख , राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 9 लाख, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में आवंटित बजट के अनुरूप 50 लाख रुपए की धनराशि को भी व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की गई।


कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि जारी वित्त वर्ष के दौरान ज़िला में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 45 हजार 53 पेंशन धारकों को सामाजिक सेवा सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के कल्याण को लेकर विभिन्न योजनाओं को शुरू किया गया है उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा। साथ में उन्होंने दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने को भी कहा।
बैठक में अनुवर्ती कार्यक्रम योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना सहित विभिन्न मामलों पर विस्तृत समीक्षा की गई।
विधानसभा अध्यक्ष का उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने स्वागत किया तथा उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित बनाने का आश्वासन दिया।
बैठक में कार्यवाही का संचालन जिला कल्याण अधिकारी राज बहादुर ने किया।
जनप्रतिनिधि यशवंत खन्ना, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, एसडीएम प्रियांशु खाती, अनिल भारद्वाज, चंद्रवीर सिंह, मंडलीय प्रबंधक राज्य पथ परिवहन निगम शुगल सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, अधिशाषी अभियंता जितेंद्र शर्मा, दिनेश, प्रवेश ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राधा स्वामी डेरा ब्यास की बड़ी घोषणा ; डेरा ब्यास ने विभिन्न राज्यों/संघ राज्य क्षेत्र को शामिल करके संगठनात्मक ढांचे का किया पुनर्गठन

ब्यास  : डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा अपने उत्तराधिकार की घोषणा के बाद एक और बड़ा फैसला लिया है।   राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा स....
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर करवाए जाएंगे उपलब्ध : आरएस बाली

एएम नाथ।  धर्मशाला /नगरोटा, 03 अगस्त :  पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक मंत्री आरएस बाली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर 16 में नंगी बिजली की तारें, टूटी सोलर प्लेटें और जर्जर सफाई व्यवस्था से मंडरा रहा हादसे का खतरा

सेक्टर-16डी के निवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से की तत्काल कार्रवाई की मांग पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून। चंडीगढ़ के सेक्टर-16डी स्थित मकान नंबर 708 से 723 तक के निवासी इन दिनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरित : मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए की एक करोड़ रुपये की घोषणा एएम नाथ। कांगड़ा :  मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!