ड्रग तस्करी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई : एक साथ 4 राज्यों में छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

by

चंडीगढ़ जोनल ऑफिस की ED की टीम ने बुधवार (29 अक्टूबर 2025) को मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में एक साथ छापेमारी की. ये कार्रवाई इंटर-स्टेट ड्रग तस्करी केस से जुड़ी हुई. ED ने जिन लोगों के ठिकानों पर रेड की, उनमें गोपाल लाल अंजन्या, छिंदरपाल सिंह उर्फ केवल, यादविंदर सिंह और उनके साथ जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान ED को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, प्रॉपर्टी रिकॉर्ड और जमीन से जुड़े कागजात मिले हैं. जांच में पता चला कि आरोपियों के पास दो आलीशान घर और कई एकड़ खेती की जमीन है, जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. एजेंसी का मानना है कि ये सारी संपत्तियां नशे के धंधे से कमाए गए पैसों से खरीदी गई है।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज :  ED ने ये जांच हरियाणा पुलिस की ओर से दर्ज की गई FIR के आधार पर शुरू की. ये केस NDPS एक्ट के तहत दर्ज है. हरियाणा पुलिस ने इस मामले में छिंदरपाल सिंह उर्फ केवल, उनके भतीजे यादविंदर सिंह, गोपाल लाल अंजन्या, भोला सिंह और हरजीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

जांच में सामने आया है कि छिंदरपाल सिंह और यादविंदर सिंह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ इलाके से गोपाल लाल अंजन्या से अफीम खरीदते थे. इस अफीम का कुछ हिस्सा भोला सिंह, जस्मीत सिंह और हरजीत सिंह को बेचा गया, जबकि बाकी माल हरियाणा पुलिस ने जब्त कर लिया।

सरकारी अफीम लाइसेंस का गलत इस्तेमाल :  ED के मुताबिक, ये गिरोह कई सालों से अफीम की खरीद-फरोख्त कर रहा था. गोपाल लाल अंजन्या के परिवार को सरकारी अफीम लाइसेंस मिला हुआ था, लेकिन उसने उसी लाइसेंस का गलत इस्तेमाल करते हुए अवैध रूप से अफीम बेचने का काम किया. जांच में ये भी सामने आया है कि जस्मीत सिंह और हरजीत सिंह ने खुद कबूल किया है कि वे छिंदरपाल सिंह से अफीम खरीदते थे, जो वे नशे के इस्तेमाल के लिए लेते थे।

रिकॉर्ड में पता चला है कि छिंदरपाल सिंह पहले भी NDPS एक्ट के तहत सजा काट चुका है. उस पर 2 फरवरी 2006 को एक केस दर्ज हुआ था, जिसमें उसे दोषी ठहराया गया था. इसके अलावा, 1 फरवरी 2022 को भी हरियाणा पुलिस ने उसके खिलाफ एक और केस दर्ज किया था. ED अब इन सभी लोगों की काली कमाई और नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है. ED के मुताबिक, इस केस में और भी नाम सामने आ सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

63 वर्षीय ब्यक्ति ने जहरीली वस्तू खाने से इलाज दौरान मौत : पत्नी के बयानों पर खरड़ के ठेकेदार पर 33 लाख हड़पने और गली गलोच कर जलील करने से परेशान के आरोपों पर मामला दर्ज

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक ब्यक्ति द्वारा जहरीली वस्तु खा कर  खुदकुशी करने के आरोप में खरड़ के एक ठेकेदार  मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। गढ़शंकर पुलिस को  कुलवीर कौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साहसिक पर्यटन का हब बनेगा जिला कांगड़ा : पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के संचालन हेतु बनेगा ऐरो स्पोर्ट्स क्लब: DC

पैराग्लाइडिंग उड़ान के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई धर्मशाला, 8 नवम्बर। जिला कांगड़ा को साहसिक पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। बीड़ बिलिंग में हाल ही में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

8,500 वर्ग मीटर भूमि पर 4.74 करोड़ रुपये की लागत से बनी परियोजना से प्रतिदिन लगभग 2,000 यूनिट बिजली होगी पैदा

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला शहर की पहली सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में स्थापित की गई पहली 750 किलोवाट...
Translate »
error: Content is protected !!