प्रदेश के सभी जिलों में एस.सी./एस.टी. एक्ट के तहत दर्ज मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए एस.पी. स्तर के नोडल अधिकारी  किए गए नियुक्त: जसवीर सिंह गढ़ी

by

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग चेयरमैन ने गढ़शंकर में अलग-अलग स्थानों का किया दौरा

– अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

– कहा, आयोग की ओर से पिछले 7 माह में 3 हजार से अधिक फाइलों का किया गया निपटारा

गढ़शंकर/होशियारपुर, 1 नवंबर:  पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आज हलका गढ़शंकर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मुद्दों और सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।  इस दौरान उनके साथ गुरलाल सैला मौजूद रहे।

श्री गढ़ी ने गांव गढ़ी मट्टों स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें समय पर ऑनलाइन आवेदन करने व सभी दस्तावेज़ पूरे रखने के लिए प्रेरित किया। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री गढ़ी ने बताया कि सामाजिक न्याय विभाग की ओर से हाल ही में आयोजित बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के वर्ष 2021-22 और 2022 के बाद सभी बकाया भुगतान पंजाब सरकार द्वारा निपटाए जा चुके हैं, जिससे हजारों विद्यार्थियों को राहत मिली है।

चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि आयोग के निरंतर प्रयासों से पंजाब के सभी जिलों में एस.सी./एस.टी. एक्ट के तहत दर्ज मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए एस.पी. स्तर के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि राज्य स्तर पर डी.आई.जी. स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें समयबद्ध न्याय दिलाना है। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से पिछले 7 महीनों में 3 हजार से ज्यादा फाइलों का निपटारा किया गया।

इसके बाद चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने गांव बीहड़ा में सरपंचों और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मिल रही सरकारी सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया कि वे सामाजिक न्याय से जुड़ी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और पात्र लाभार्थियों को जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने गांव जस्सोवाल स्थित गुरुद्वारा शहीदां में संत बाबा चरणजीत सिंह जी की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष संबंधी गुरमत समागम में हाजिरी भरी और संगत को गुरु साहिब के जीवन और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इसके पश्चात उन्होंने गांव गज्जर महिदूद स्थित डेरा संत राजू दास जी में 108 संत सतनाम दास जी से भेंट कर लोगों से समाजिक सौहार्द और एकता की अपील की।

इस अवसर पर उन्होंने डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण  सिंह रौड़ी से मुलाकात कर क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिन्द्रा प्राइड क्लास नंदी फाउंडेशन की ओर से छह दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : महिन्द्रा प्राइड क्लास नंदी फाउंडेशन द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रहे शिक्षण संस्थानों संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली और गुरु नानक खालसा कॉलेज ड्रोली कलां...
article-image
पंजाब

मिशन ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड चोहाल में नशाखोरी और इसके इलाज के बारे में जागरूकता वर्कशाप की आयोजित

नशाखोरी का इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुफ्त किया जाता है: आदिया होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, पंजाब सरकार और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन आई.ए.एस के आदेशानुसार एच.आर. हेड श्री अविनाश सिंह...
article-image
पंजाब

दड़ा सट्टे के आरोप में 15 हजार 620 रुपए सहित तीन लोगों ग्रिफ्तार

गढ़शंकर :  दड़ा सट्टे के आरोप में 15 हजार 620 रुपए सहित तीन लोगों को ग्रिफ्तार किया। गढ़शंकर पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर मुताबिक सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह को सुचना मिली कि आनंदपुर साहिब...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी का मेयर : पटियाला में पहली बार मिली जीत

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ कहे जाने वाले पटियाला में आम आदमी पार्टी के नेता कुंदन गोगिया को पार्षद चुना गया है। वह शहर के 7वें मेयर होंगे। शुक्रवार को...
Translate »
error: Content is protected !!