सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को 15 नवम्बर तक कराना होगा ई-केवाईसी सत्यापन।

by

राकेश शर्मा :देहरा /तलवाड़ा l सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा यह सूचित किया गया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को अपना ऑनलाइन सत्यापन (E-KYC) 15 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से कराना है। विभाग द्वारा यह सुविधा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

तहसील रकड़ व देहरा के तहसील कल्याण अधिकारी विपुल कुमार ने बताया कि वर्तमान में तहसील रकड़ के लगभग 280 तथा तहसील देहरा के 1800 पेंशनधारकों द्वारा अब तक ई-केवाईसी सत्यापन नहीं कराया गया है। उन्होंने सभी पेंशनधारकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर 15 नवम्बर तक अपना ई-केवाईसी सत्यापन अवश्य कराएं।
यदि किसी पेंशनधारक द्वारा निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी पूर्ण नहीं कराया जाता है, तो ऐसे पेंशनधारकों का आगामी पेंशन वितरण प्रभावित हो सकता है, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित पेंशनधारक की होगी।
अतः सभी पात्र पेंशनधारकों से उन्होंने अनुरोध किया है कि वे शीघ्रातिशीघ्र अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करें, जिससे पेंशन वितरण में कोई बाधा न आए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीरियल किलर : 190 दिन और एक पैटर्न पर 9 हत्याएं, पुलिस की 9 टीमें खाली हाथ

बरेली : सीरियल किलर की दस्तक से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है। पुलिस फिलहाल 9 टीमों को गठित करके किलर की पहचान जुटाने में लगी हुई है. पिछले 6 महीने में एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर में कैंसर पैदा करने वाली चीज ले रहे हैं आप : 100 गुना खतरनाक निकली रिसर्च…..ब्लॉक होंगे फेफड़े

चंडीगढ़ : आसपास हर चीज में खतरनाक कण छिपे हुए हैं। सांस के साथ हम कैंसर का खतरा बढ़ाने वाले कंपाउंड भी शरीर के अंदर जा रहे हैं। इनकी संख्या जानने के लिए एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया ने जतूण गांव में लोगों को हुए नुकसान का लिया जायजा

ग्रामीणों को हर संभव मदद करने का दिलवाया भरोसा एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सुनाभ सिंह पठानिया जी ने मंगलवार को भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जतूण गांव...
article-image
पंजाब

सर्वांगीण विकास लहर के तहत शहरों और गांवों में हो रहे हैं काम : ब्रम् शंकर जिम्पा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 2 में गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया होशियारपुर, 23 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सर्वांगीण...
Translate »
error: Content is protected !!