डीसी ने की प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की समीक्षा

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 11 नवम्बर. उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की प्रगति तथा लाभार्थी बच्चों की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित
बैठक की अध्यक्षता की। जिला बाल संरक्षण कार्यालय के सौजन्य से आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने लाभार्थी बच्चों से सीधा संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों का सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि इन बच्चों की मुस्कान ही हमारे प्रयासों की वास्तविक सफलता है। प्रशासन उनके साथ हर कदम पर खड़ा है। उनकी शिक्षा, सुरक्षा और समग्र विकास के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि वे किसी भी स्तर पर अपने आपको अकेला महसूस न करें।
उन्होंने बताया कि यह योजना उन बच्चों के लिए प्रारंभ की गई है जिनके माता-पिता दोनों की कोविड-19 महामारी के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस योजना के तहत प्रथम से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को प्रति वर्ष बीस हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है, साथ ही अनाथ बच्चों को चार हजार रुपये प्रतिमाह पॉकेट मनी के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है।
उपायुक्त ने यह भी जानकारी दी कि जिला ऊना के चार बच्चे इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत किए गए थे, जिनमें से तीन बच्चों को अब मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना में स्थानांतरित किया गया है, जिससे उन्हें और व्यापक संरक्षण एवं सहयोग प्राप्त हो सके।
बैठक में जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में हिमाचल टूरिज्म वर्कशॉप में लगी भयंकर आग

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैरियर पेट्रोल पंप के नजदीक पर्यटन विभाग की वर्कशॉप में आग लग गई है. घटना शाम 07:45 पर पेश आयी. जिस वक़्त वर्कशॉप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतर्कता बरते प्रशासन, आपातकाल से निपटने के हों पूरे इंतजाम : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकर ने कहा अपना और अपने परिवार का रखें ध्यान, सुरक्षित स्थानों पर रहें एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में ज्यादातर...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

आप कॉलेज प्रिंसिपल या शिक्षक हो और आप की एसीआर गुड है तो आपको मिलेंगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

एएम नाथ । शिमला : तीन शैक्षणिक सत्रों की एसीआर में वेरी गुड प्राप्त कॉलेज शिक्षकों और प्रिंसिपलों को ही राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने पहली बार कॉलेज स्तर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डमटाल में मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, नशा मुक्ति का लिया गया संकल्प

एएम नाथ। इंदौरा,7 दिसंबर :  उपमंडल विधिक साक्षरता समिति, इंदौरा द्वारा विकास खंड इंदौरा की ग्राम पंचायत डमटाल में मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सिविल जज एवं अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!