सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में 20 स्थानों पर विंड टरबाइन परियोजनाएं स्थापित करेगी : मुख्यमंत्री ने सेना की परियोजनाओं की समीक्षा की, सीमा पर्यटन पहलों पर हुई चर्चा 

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश में सेना द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने सेना की परियोजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में 20 स्थानों पर विंड टरबाइन परियोजनाएं स्थापित करने पर विचार कर रही है जिसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इस परियोजना से सालाना 68,000 से 80,000 किलोवाट घंटे ऊर्जा उत्पन्न होने की उम्मीद है, जो 120 से 160 घरों को बिजली प्रदान करने के लिए पर्याप्त है।
श्री सुक्खू ने संतोष व्यक्त किया कि राज्य सरकार और भारतीय सेना द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई सीमा पर्यटन पहल उत्साहजनक परिणाम दे रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटकों की आमद में उल्लेखनीय वृद्धि देखने में आई है। वर्ष 2024 में सैलानियों की संख्या लगभग 21,000 थी जो 2025 में साढ़े तीन गुना वृद्धि बढ़कर 70,000 से अधिक हो गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि उनका समग्र अनुभव बेहतर हो सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने शिपकी-ला के माध्यम से व्यापार गतिविधियों को फिर शुरू करने के संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखा है और सकारात्मक संकेत मिले हैं। राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण, भारत और चीन दोनों लिपुलेख दर्रे, शिपकी-ला दर्रे और नाथू-ला दर्रे के माध्यम से सीमा व्यापार को फिर से खोलने पर सहमत हुए हैं।
उन्होंने रंगरिक में प्रस्तावित हवाई अड्डे की प्रगति की भी समीक्षा की और सेना के अधिकारियों से परियोजना पर काम में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन और संपर्क को काफी बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर 24 घंटे खुले रहेंगे कंट्रोल रूम : आपदा प्रबंधन को लेकर मुस्तैद रहे अधिकारी : उपायुक्त

नदी नालों के पास जाने से परहेज करें लोग धर्मशाला 08 जुलाई। डीसी कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने कहा मौसम मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे भारी बारिश की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विकास परियोजना करसोग के माध्यम से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तत्तापानी में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस : मेधावी बेटियों को किया गया सम्मानित

करसोग : सीनियर सेकेंडरी स्कूल तत्तापानी में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं के लिए भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वारघाट से थापना सड़क मार्ग यातायात के लिए 31 दिसम्बर तक बंद : थेह से भुहाड रोड़ सभी प्रकार के वाहनों के लिए 27 दिसम्बर तक बंद

एएम नाथ। बिलासपुर, 4 दिसम्बर: जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि स्वारघाट उपमण्डल के स्वारघाट से थापना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणित शिक्षकों की परीक्षा 26 को, आयोग ने अपलोड किए एडमिट कार्ड

एएम नाथ। हमीरपुर 20 मार्च।  गणित के शिक्षकोें की भर्ती पोस्ट कोड-26003 के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) 26 मार्च को परीक्षा लेगा। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!