तरनतारन उप-चुनाव : प्रत्याशियों ने मतदान कर अपनी-अपनी जीत का ठोका दावा

by

तरनतारन  : तरनतारन के उपचुनाव लिए पोलिंग केंद्रों का सभी प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने जायजा लेते हुए मतदान की रफ्तार को वोटरों का उत्साह करार दिया। हालांकि सभी ने अपनी-अपनी जीत का दावा करते मतदान भी किया।

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू ने सरकारी एलिमेंट्री स्कूल फतेहचक्क स्थित पोलिंग बूथ नंबर 113 पर अपना मतदान किया। मीडिया के जमावड़े के बीच संधू ने कहा कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उपचुनाव में पार्टी की टिकट गैंगस्टर परिवार को दी है। पंजाब को लूटने वाले गैंगस्टरों का सारा पैसा उक्त चुनाव पर खर्च किया है। तरनतारन हो या झब्बाल के दुकानदार, सभी को विदेशी नंबरों से धमकाया गया है।

इसके बावजूद मुख्यमंत्नी भगवंत मान की नीतियों पर मोहर लगाते क्षेत्न के वोट आप को ही मिलेंगे। उन्होंने दावा किया कि गैंगस्टर के परिवार को धर्मी फौजी परिवार का नाम दिया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि पूरी चुनावी प्रक्रि या में धर्मी फौजी का नाम, उनकी ताजा फोटो, संपर्क नंबर या किसी भी मंच पर उनका भाषण, संदेश या वीडियो देखने को नहीं मिली। शिअद प्रत्याशी सुखिवंदर कौर रंधावा ने अपनी बेटी कंचनप्रीत कौर रंधावा समेत गांव कक्का कंडियाला के पोलिंग बूथ पर मतदान किया। रंधावा ने कहा कि उपचुनाव में शिअद की शानदार जीत हो रही है। आप की ओर से धक्केशाही में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। इसके बावजूद हलके के लोग पंथ को ही चुनाव जिताएंगे। कांग्रेसी प्रत्याशी करनबीर सिंह बुर्ज ने अपने गांव खैरदीनके स्थित सरकारी स्कूल के पोलिंग बूथ पर अपनी माता नरेश कौर के साथ जाकर मतदान किया। बुर्ज ने कहा कि 2027 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

ऐसे में उपचुनाव में कांग्रेस की ही जीत होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी हरजीत सिंह संधू ने शहर के पोलिंग बूथ नंबर 29, 30, 31, 44, 45, 46, 49 में जाकर मतदान का जायजा लिया। हरजीत सिंह संधू ने कहा कि आप की सरकार से तंग आए लोग उपचुनाव में भाजपा को जिताने जा रहे हैं। उनकी अपनी वोट गांव मियांपुर में बनी होने के कारण वह खुद को मतदान नहीं कर पाए। हालांकि संधू ने दावा किया कि पंजाब को नशामुक्त बनाने और गैंगस्टरवाद मुक्त करवाने के साथ-साथ इलाके के विकास के लिए लोग भाजपा के पक्ष में भारी मतदान कर रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में की खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना : हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा – विजय सांपला 

 होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  : सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर माहिलपुर में वर्मा परिवार द्वारा श्री खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से की गई। यह मूर्ति दो दिन के पूरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कालेज की प्रबंधक और वाईस प्रिसीपल के खिलाफ मामला दर्ज : नर्सिग कालेज में विधार्थी द्वारा जहरीली बस्तू खाने के बाद खुदकुशी करने का मामला

गढ़शंकर।  गुर सेवा नर्सिग कालेज पनाम में 9 अक्तूबर को बीएससी नर्सिग के विधार्थी दुारा जहरीली चीज खाकर खुदकुशी करने के मामले को लेकर कालेज की प्रबंधक दविंद्र कौर राय और वाईस प्रिसीपल कमलदीप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद बनी कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर महिला जवान ने जड़ा थप्पड़ , जाने वजह ….CISF की जवान उनके किसान आंदोलन में दिए गए बयान से थी आहत

भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही थी सांसद कंगना एएम नाथ। चंडीगढ़ :   अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत की आज एयरपोर्ट पर पिटाई हो गई। मामला चंडीगढ़ एयरपोर्ट...
article-image
पंजाब

मोदी सरकार का तानाशाही रवैया किसान मजूदर विरोधी है और कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाला : मट्टू

गढ़शंकर: जियो सैंटर गढ़शंकर के समक्ष जसविंदर सिंह लल्लियां की अध्यक्षता में की गई रोष रैली में कुल हिंद किसान सभा के पंजाब के उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, प्रदेशिक महासचिव गुरनेक सिंह भज्जल...
Translate »
error: Content is protected !!