16वां क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबलों में कोकोवाल की टीम ने सोत्रा की टीम को हराकर की जीत दर्ज

by

कमल कटारिया : गढ़शंकर :  सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा गांव कोकोवाल मजारी के युवाओं के लिए 16वां क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया। जिसमें सेमीफाइनल मुकाबलों में सोत्रा ने पंडोरी बीत को हराकर और कोकोवाल ने नंगल खुर्द को हराकर जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। जिसके बाद फाइनल में कोकोवाल की टीम ने सोत्रा की टीम को हराकर 31,000 का इनाम जीता और उपविजेता रही सोत्रा की टीम ने 21,000 का इनाम जीता। मैन ऑफ द मैच कोकोवाल के तेजिंदर रहे, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज वंस कोछड़, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अमर सोत्रा, सर्वश्रेष्ठ फील्डर तरुण रहे। क्रिकेट टूर्नामेंट में विशेश तौर पर पूर्व सरपंच कमल कटारिया पहुचें और प्रबंधक कमेटी द्वारा कमल कटारिया को सम्मानित किया। विजेता व उपविजेता टीमों को सोमनाथ , दिलबाग राणा द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।  अशोक कटारिया पंच नेता कटारिया पंच मदन लाल पंच गगन कोछड़,  राजन कोछड़, शुभ राणा, राधे कौछड़  गुरदीप सोनी, हर्ष कटारिया, जसपाल, काला नंबरदार , सुभाष आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जब सच सामने आये तो अपने परिवारों से भी नज़रे न मिला पाओ : सत्ता के नशे में किसी को नीचा दिखाने के जुनून में ऐसा न हो जाये – स्वाति मालीवाल ने बोला जोरदार हमला

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेहद करीबी और आप पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर पूरे देश की राजनीति में हलचल मची हुई है। भारतीय जनता पार्टी जहां एक ओर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी, दिल्ली और तरनतारन से12 आरोपी काबू : 14 लाख 72 हजार 220 प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल बरामद

अमृतसर :  गुजरात के अहमदाबाद जिले में एक दवा कंपनी पर छापा मारकर वहां से 14.72 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बरामद की हैं। पुलिस ने उक्त कार्रवाई करते हुए...
article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट ने नदी, नहर और चोअ में नहाने, इनके किनारों व काजवे पर घूमने पर लगा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मानसून सीजन के चलते इस वर्ष भारी बरसात के कारण जिले में नदियों, चोअ और नहरों में पानी का बहाव बेहद तेज और खतरनाक हो गया है। इस संबंध में जिला...
Translate »
error: Content is protected !!