देश व्यापी हड़ताल का पंजाब तथा यूटी मुलाजिम-पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट द्वारा पूर्ण समर्थन

by
गढ़शंकर :  पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन इकाई गढ़शंकर की विशेष बैठक सीनियर नेता अमरीक सिंह की अध्यक्षता में गांधी पार्क गढ़शंकर में संपन्न हुई है। बैठक में फेडरेशन के प्रांतीय नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी तथा जिला प्रधान राम जी दास चौहान विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक के आरंभ में बुजुर्ग कम्युनिस्टि नेता कामरेड भगत सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उन्हें दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि भेंट की गई।
फेडरेशन नेता जीत सिंह बगवाई ने बताया कि 27-28 को मजदूर व मुलाजिम संगठनों की जा रही देश व्यापी हड़ताल का पंजाब तथा यूटी मुलाजिम-पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट द्वारा पूर्ण समर्थन किया जाएगा एवं गढ़शंकर के समूह वर्कर फ्रंट की अगुवाई में हड़ताल करेंगे। सभी हड़ताली मुलाजिम अपनी मांगों के हक में 28 मार्च को बस स्टैंड गढ़शंकर में रोष रैली करने के बाद शहर में रोष मार्च करेंगे। बैठक के दौरान आपप सरकार मांग की गई कि अस्थाई मुलाजिमों को रैगुलर स्केल देकर पक्का किया जाए, पुरानी पैंशन बहाल की जाए, वेतन आयोग की रिपोर्ट संशोधन समेत लागू की जाए एवं ग्रामीण भत्ता बहाल किया जाए।
इस मौके पर शाम सुंदर कपूर, अनुराधा जोशी, हरमेश कुमार, सुच्चा सिंह, बलवंत राम, सुरजीत काला, कुलविन्द्र सहूंगड़ा, हरपाल कौर, किरण अग्निहोत्री, शर्मिला रानी, निर्मल सदरपुर, जसविन्द्र कौर, कश्मीर कौर, जसविन्द्र सिंह, हरभजन सिंह, जगदीश लाल, नरेश कपूर, गुरनाम सिंह, रमन कुमार, सतीश कुमार, सरूप चंद, परमानंद, गुरनाम सिंह तथा बलभद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी पंजाब सरकार: पवन दीवान

डिप्टी मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और खेतीबाड़ी मंत्री काका रणदीप सिंह नाभा को दी बधाई लुधियाना, 29 सितंबर: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने कहा है कि राज्य के लोगों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत को बख्सने के मूड में नहीं हैं दादी मोहिंदर कौर….क्या सजा दिलवाकर ही लेंगी दम?

चंडीगढ़ : बालीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत मानहानि के एक मामले में बठिंडा की अदालत में पेश हुईं. वहां उन्हें माफ़ी मांगने और ‘गलतफहमी पर खेद जताने’ के बाद जमानत मिल गई....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1000 करोड़ राजस्व का लगाया चूना : आयकर विभाग ने पंजाब में कई ठिकानों पर की छापेमारी

लुधियाना। आयकर विभाग (इन्वेस्टीगेशन विंग) की तरफ से चार राज्यों में छापेमारी करके फर्जी रिफंड घोटाले का खुलासा किया है। यह कार्रवाई प्रिंसिपल डायरेक्टर आशीष अबरोल के निर्देशन में जालंधर के एडिशनल डायरेक्टर धर्मेंद्र...
article-image
पंजाब

कम्युनिटी हाल के निकट समाज सेवी सुमेश सोनी ठीक करवाया सीवरेज का टूटा ढक्कन

होशियारपुर : वार्ड नंबर 4 के तहत पड़ते मोहल्ला गौतम नगर में स्थित कम्युनिटी हाल के समीप गत दिनों से सीवरेज का एक ढक्कन टूटा हुआ था। जिसके कारण वहां आने वाले लोगों को...
Translate »
error: Content is protected !!