8 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे : राजस्थान में कांग्रेस ने BJP से छीनी सीट, आप ने पंजाब में की जीत दर्ज

by

नई दिल्ली : देश के सात राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग सामने आ गए हैं. सबसे बड़ा उलटफेर राजस्थान में देखने को मिला, यहां कांग्रेस ने अंता (बारां) सीट बीजेपी से छीन ली।

कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने बीजेपी के मोरपाल सुमन को 15,612 वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

इसी तरह तेलंगाना की हाई-प्रोफाइल जुबली हिल्स सीट पर भी कांग्रेस ने बाजी मारी. यहां कांग्रेस के नवीन यादव वी. ने 98,988 वोट हासिल कर बीआरएस की उम्मीदवार मगंटी सुनीता गोपीनाथ को 24,729 वोटों से हराया. इन दो जीतों ने कांग्रेस को उपचुनावों में बड़ी राहत दी है।

पंजाब में आप ने की जीत दर्ज : पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी  ने अपनी लाज बचा ली. आप उम्मीदवार हरमीत संधू ने 12,091 वोटों से जीत हासिल की और कुल 42,649 वोट हासिल किए. वो यहां से चौथी बार विधायक चुने गए हैं, जो उनके क्षेत्र में मजबूत जनाधार का संकेत है.

मिजोरम में किसे मिली जीत?  उधर, मिजोरम की डम्पा सीट पर MNF के डॉ. आर. ललथंगलियाना 562 वोटों के मामूली अंतर से जीत गए. कुल 5 राउंड की गिनती के बाद उन्हें 6,981 वोट मिले. ये दोनों नतीजे बताते हैं कि क्षेत्रीय पार्टियों की पकड़ अभी भी राज्यों में काफी मजबूत है.

जम्मू-कश्मीर में BJP की जीत

जम्मू-कश्मीर में नागरोटा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देवयानी राणा ने जीत दर्ज की है. जीत के बाद उन्होंने कहा – जनता ने उन्हें परिवार जैसा प्यार दिया और पिता देवेंद्र सिंह राणा के आशीर्वाद से इस जीत को संभव बनाया.

वहीं, बडगाम सीट पर PDP की स्थिति मजबूत होती दिखी. यह सीट अक्टूबर 2024 से खाली थी क्योंकि उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल सीट रखने के बाद बडगाम से इस्तीफा दे दिया था. यहां से आगा सैयद मुंतजिर मेहदी 21576 हासिल किए.

ओडिशा और झारखंड में भी रोचक मुकाबला

ओडिशा की नुआपाड़ा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि झारखंड में सबसे चौंकाने वाली स्थिति देखने को मिल रही है. यहां पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे और बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं. यह झारखंड की राजनीति के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है कि महागठबंधन अभी भी ग्रामीण इलाकों में मजबूत पकड़ रखता है.

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से जारी किए 8983 प्रमाण पत्रः डीसी

प्रत्येक मंगलवार को डीसी की अध्यक्षता में होती है जिला के बड़े प्रोजेक्ट्स की समीक्षा ऊना (9 फरवरी)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भांग का पौधा करिश्माई : भांग की खेती के लिए बीज सरकार उपलब्ध करवाएगी, जिसमें नशा न के बराबर होगा

नाहन, 07 जुलाई : राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भांग का पौधा एक करिश्माई पौधा है, जिसका प्रत्येक भाग उपयोग में लाया जा सकता है। इससे हजारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और जयराम ठाकुर दुआरा चिर परिचित अंदाज में एक दूसरे पर शब्दी हमला

रोहित जसवाल। ऊना।  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एक बार फिर आमने-सामने होते हे तो हिमाचल की सियासत में गर्माहट आ जाती है। दोनों नेताओं के बीच यहां विधानसभा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की 13.70 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण : राज्य सरकार किसानों व बागवानों के कल्याण के लिए कटिबद्ध : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिमला 28 जून – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां ना्वर क्षेत्र की टिककर तहसील की कडीवन ग्राम पंचायत में 01 करोड़ 81 लाख रुपए की उठाऊ पेयजल योजना, टूटूपानी में 01 करोड़...
Translate »
error: Content is protected !!