‘गंगा बिहार से बंगाल जाती है… पीएम मोदी ने दिल्ली से कह दी ऐसी बात, जिस पर ममता की बढ़ जाएगी टेंशन

by

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी हेडक्वॉर्टर से अगला टारगेट सेट कर दिया है. यानी अब बीजेपी का अगला मिशन है बंगाल. पीएम मोदी ने शुक्रवार को साफ कहा कि गंगा बिहार से बंगाल तक जाती है।

इस जीत से हमने बंगाल का रास्ता बना लिया है और वहां से भी हम जंगल राज को उखाड़ के फेंकेंगे।

बीजेपी का अगला टारगेट बंगाल :  बीजेपी काफी वक्त से ममता सरकार को सत्ता से हटाने की कोशिशों में लगी है. लेकिन अब तक सफल नहीं हो पाई है. जिन राज्यों में SIR की प्रक्रिया होनी है, उसमें पश्चिम बंगाल का नाम भी है. बिहार से करीब 47 से 48 लाख लोगों के नाम लिस्ट से हटाए गए थे. ऐसे में पश्चिम बंगाल में यह प्रक्रिया शुरू होने पर सियासी बवाल होना तय माना जा रहा है. ऊपर से पीएम मोदी के इस बयान से ममता बनर्जी की टेंशन भी जरूर बढ़ी होगी।

आरजेडी पर बोला हमला :  अपने भाषण में पीएम मोदी ने पहले आरजेडी पर हमला बोला. उसके बाद कांग्रेस को जमकर लताड़ लगाई. पीएम मोदी ने भाषण में कहा, ‘बिहार के चुनाव में जब मैं जंगल राज की बात करता था तो आरजेडी के लोग कभी विरोध नहीं करते थे लेकिन कांग्रेस वालों को बहुत चुभता था. अब वह वापस कभी नहीं आएगी. बिहार के लोगों ने एक समृद्ध बिहार के लिए वोट किया है. मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग के लिए आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

पीएम मोदी ने कहा, ‘बिहार के लोगों ने तुष्टीकरण वाला एक MY फॉर्मूला अपनाया था लेकिन बिहार ने एक नया फॉर्मूला – महिला और यूथ अपनाया है. बिहार के लोगों ने सांप्रदायिक MY फार्मूले को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है. यह जीत बिहार के नौजवान की है इसके भविष्य को कांग्रेस और लाल झंडे वालों के आतंक में बर्बाद किया गया ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम : 8 फरवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे

ऊना, 7 फरवरी – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार 8 फरवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी-पठानकोट फोरलेन से जुड़ी लंबित शिकायतों पर एक सप्ताह में एटीआर देने के निर्देश

एसडीएम मंडी सदर की अध्यक्षता में एनएचएआई व गावर कंपनी के साथ समीक्षा बैठक एएम नाथ। मंडी, 21 जनवरी।  मंडी-पठानकोट निर्माणाधीन फोरलेन सड़क से प्रभावित लोगों की शिकायतों के निपटारे को लेकर उपमंडल अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने बड़सर और लाहौल स्पीति में किए “टिकट” फाइनल, अनुराधा और सुभाष मैदान में

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने बड़सर और लाहौल स्पीति के लिए प्रत्याशियों के टिकट फाइनल कर लिए हैं। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7,26,802 रूपये के वितरित किए जाएंगे कृत्रिम अंग : विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा दिव्यांगता का किया मूल्यांकन : पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने किया शिविर का शुभारंभ

टाऊन हॉल में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 65 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण ऊना, 19 सितम्बर – जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों चंडीगढ़ के सहयोग से उपमंडल ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!