पाकिस्तान में लापता हुई भारत की महिला ने वहीं शादी कर ली : इस्लाम भी अपना लिया

by

पाकिस्तान : पंजाब की एक सिख तीर्थयात्री सरबजीत कौर पाकिस्तान की अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान लापता हो गई थीं। अब यह सामने आया है कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाकर वहीं शादी कर ली है। सरबजीत कौर अन्य सिख तीर्थयात्रियों के साथ 4 नवंबर को वाघा-अटारी सीमा पार कर पाकिस्तान गई थीं।

प्रकाश पर्व के मौके पर गई तीर्थयात्री  :  गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान दौरे के दौरान लापता हुईं सरबजीत कौर के इस्लाम कबूलने और एक पाकिस्तानी व्यक्ति से शादी करने की खबर सामने आई है। उर्दू में उनके ‘निकाहनामा’ (इस्लामी विवाह अनुबंध) की एक प्रति भी सामने आई है।

इस्लाम अपनाया और नाम रखा ‘नूर’ :  दस्तावेजों के अनुसार, पंजाब के कपूरथला की निवासी सरबजीत कौर ने इस्लाम धर्म अपनाने और “नूर” नाम रखने के बाद लाहौर के पास शेखूपुरा के निवासी नासिर हुसैन से शादी कर ली है।

4 नवंबर को जत्थे के साथ गई थीं पाकिस्तान :  कौर 4 नवंबर को एक द्विपक्षीय समझौते के तहत अन्य सिख तीर्थयात्रियों के साथ वाघा-अटारी सीमा पार कर पाकिस्तान गई थीं। यह समझौता धार्मिक यात्राओं की अनुमति देता है। तीर्थयात्री गुरु नानक देव की 555वीं जयंती मनाने के लिए पाकिस्तान में थे। 1,900 से अधिक तीर्थयात्रियों का समूह 13 नवंबर को भारत लौट आया, लेकिन कौर लौटने वाले समूह से गायब थीं।

पति के बजाय उनके पिता का नाम दर्ज है। तीर्थयात्रियों के ‘जत्थे’ का नेतृत्व अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज्ज ने किया था।

पाकिस्तान के प्रमुख गुरुद्वारों का किया था दौरा : जत्थे ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुद्वारा जन्म स्थान (ननकाना साहिब) और गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब (करतारपुर) सहित अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों का दौरा किया था।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मामा से किया मजाक तो मां ने जड़ दिया थप्पड़ : रात ट्रेन से नीचे आकर दी जान, डेड बॉडी देख परिवार के उड़ गए होश

धियाना। एक अत्यंत हैरान करने वाली घटना में एक किशोरी मात्र इस बात पर अपनी मां से नाराज होकर ट्रेन से कटकर मर गई कि मां ने उसे थप्पड़ जड़ दिए थे। 17 वर्षीय किशोरी...
article-image
पंजाब

निगम चुनावों में युवा मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका-राजा सैनी

होशियारपुर:  भारतीय जनता पार्टी होशियारपुर के युवा मोर्चा की एक बैठक बीजेपी कार्यालय शास्त्री मार्किट में जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी की अध्यक्षता में हुई।  बैठक को संबोधित करते हुए राजा सैनी ने...
article-image
पंजाब

मौत को मात देकर लौटीं नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी लड़ेंगी चुनाव

अमृतसर : पंजाब ही नहीं पूरी दुनिया में अपने अलग अंदाज के लिए चर्चित पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू एक बार फिर सियासत में...
article-image
पंजाब

2 युवतियों के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म : कपड़े फाड़ चलती कार से सड़क किनारे फेंक फरार, पीड़िताओं ने की तीन आरोपियों की पहचान

फिरोजपुर : फिरोजपुर के एक गांव के पास सड़क पर पैदल अपने गांव जा रही दो युवतियों को कार सवार चार युवकों ने जबरदस्ती उठाकर कार में बैठा लिया और चलती कार में उनके...
Translate »
error: Content is protected !!