21 से 23 नवंबर तक आयोजित होगा जल तरंग जोश महोत्सव, उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

by
एएम नाथ।  बिलासपुर, 17 नवम्बर: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज लुहणू ग्राउंड में 21 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले जल तरंग जोश महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं, ताकि तीन दिवसीय महोत्सव को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।
उपायुक्त ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को मजबूत करने तथा गोविंद सागर झील की सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव में आने वाले लोगों की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा पर प्रशासन का विशेष फोकस रहेगा।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह के अतिरिक्त जल शक्ति, लोक निर्माण, पुलिस, खेल, डीआरडीए तथा पर्यटन विभागों सहित विद्युत परिषद, नगर परिषद, एनडीआरएफ तथा होमगार्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एरोगेंट और पेशे के काबिल नहीं’..IGMC में मरीज से मारपीट के आरोपी डॉक्टर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा खुलासा : पहले भी आ चुकी हैं शिकायतें

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में विवाद फिलहाल, थमा नहीं है. इस मामले में परिजन और अन्य लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हुडको द्वारा सीएसआर के तहत जिला चंबा में किया जा रहे कार्यों बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता हुडको द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल चंबा को दी जा रही है पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन : डीसी एएम नाथ। चम्बा  :  हुडको द्वारा सोशल कॉर्पोरेट रिस्पांसिबिलिटी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा मेहलोग में मतगणना प्रक्रिया को संपन्न करने के उद्देश्य से कराया पूर्वाभ्यास

मतगणना के लिए तैयारियां पूरी की,  पूर्वाभ्यास में 25 मतगणना टेबल स्थापित किए। पट्टा मेहलोग, 29 मई (तारा) :जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों की मतगणना प्रक्रिया को सफल, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवकों ने युवती से की छेड़छाड़ : पुलिस ने पकड़कर गंजा कर बाजार में घुमाया….

 अंबाला : हरियाणा के अंबाला में पुलिस ने एक युवती का पीछा करने और उसके परिवार के साथ मारपीट करने के आरोपियों को गुरुवार रात गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!