सिल्लाघ्राट स्कूल में बाल-अधिकारों के साथ साथ नशे की बुराई से करवाया अवगत

by

चाइल्ड हेल्पलाइन चम्बा ने सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में किया जागरूक

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिल्लाघ्राट में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने बच्चों, अध्यापकों व अन्य स्टॉफ के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता के प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर ने की।


जागरूकता कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की सुपरवाइजर रीता कुमारी ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को बाल अधिकारों के बारे मे जैसे- बाल विवाह की बुराई, बाल मजदूरी, नशे की बुराई, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक दंड, दिव्यांग, अनाथ और अर्ध अनाथ बच्चों हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को परामर्श सेवा प्रदान करके मुख्य धारा में जोड़ना इत्यादि बारे जागरूक किया व इन बाल अधिकारों मे जो नियम एवं प्रावधान हैं, उनके बारे मे अवगत करवाया।

इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों को आगाह किया गया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहें व बहलाने फुसलाने वाले लोगों से कोई संपर्क न रखें। सब लड़कियों को सचेत किया कि वे अनजान लोगों से मेल जोल न बढ़ाएं। उनको बताया गया कि यदि उनको आस-पड़ोस, घर से स्कूल आते-जाते कोई तंग करता है, पीछा करता है, आते जाते भद्दी टिप्पणी करता है, बस इत्यादि में सफर के दौरान कोई गलत तरीके से छूता है, मोबाइल पर गंदी तस्वीर या वीडियो दिखाता है तो इसकी सूचना तुरंत 1098 पर दें।
चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर अशोक कुमार ने बच्चों को अनुशासन के महत्व के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
प्रधानाचार्य श्री भूपेंद ठाकुर द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की गई और इसमें दी गई जानकारियों को बच्चों, अभिभावकों एवं स्वयं अध्यापकों हेतु भी अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया।
आज के कार्यक्रम में अध्यापक अध्यापिकाओं में सुरेश ठाकुर, रमेश ठाकुर, हेम राज ठाकुर, अजय, संतोष कुमारी, रीना सैनी, बबली देवी, शिल्पा शर्मा, मुस्कान, दीपशिखा सहित 281 बच्चों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चौपाल के चांदना गांव में घर से साढ़े 7 किलो चरस बरामद

एएम नाथ। शिमला :   शिमला के चौपाल उपमंडल के कुपवी थाना के तहत धार चांदना गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से साढ़े सात किलो से अधिक चरस बरामद की है। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए प्रबंधों में न रहे कोई कमी : DC हेमराज बैरवा ने नादौन में अधिकारियों को दिए निर्देश

नादौन 30 अक्तूबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सोमवार को यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके 3 से 5 नवंबर तक नादौन में आयोजित की जा रही एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होनहार सिया के अधूरे सपने और सिसकता परिवार

एएम नाथ। सरकाघाट : सिया गुलेरिया की नृशंस हत्या की खबर जैसे ही फैली, पूरे गोपालपुर क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। हर आंख नम है और लोगों के दिलों में इस जघन्य अपराध को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*भवन मैप स्वीकृति में आ रही अड़चनों का मौके पर होगा समाधान, नगर निगम ऊना में हर सोमवार लगेगा विशेष शिविर*

*नक्शा अप्रूवल प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और नागरिक हितैषी बनाने की दिशा में अहम पहल* रोहित जसवाल।ऊना, 21 जुलाई. नगर निगम ऊना ने भवन निर्माण से जुड़ी नक्शा स्वीकृति प्रक्रिया को सरल, समयबद्ध और...
Translate »
error: Content is protected !!