अनुबंध आधार पर होगी वरिष्ठ ड्राफ्टसमैन की भर्ती

by

ऊना, 25 मार्च: जनगणना संचालन निदेशालय, पंजाब में केंद्र सरकार, राज्य सरकार, संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों, शहरी स्थानीय निकायों से सेवानिवृत्त हुए व्यक्तियों के अनुबंध आधार पर वरिष्ठ ड्राफ्टसमैन का एक पद भरा जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन संबंधित पद से विज्ञापन जारी होने की तिथि के 15 दिन के भीतर अथवा 6 अप्रैल तक कार्यालय में या dco-pun.rgi@censusindia.gov.in पर ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन की हार्ड कॉपी, कार्य अनुभव की डिटेल, पेंशन पेमेंट ऑर्डर, आधार कार्ड, अंतिम वेतन प्रमाण पत्र, सेवानिवृत्ति आदेश व शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की स्वयं सत्यापित छाया प्रतियां आवेदन सहित भेजना सुनिश्चित करें।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में भेड़-बकरी पालकों के हितों का रखा गया विशेष ध्यान : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

  प्रोत्साहन योजना पर 10 करोड़ की धनराशि होगी व्यय, भेड़-बकरी पालन व्यवसाय को मिलेगी मजबूती  एएम नाथ। चम्बा,  19 फरवरी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14-14 साल चिट्टे के साथ पकड़े गए 5 आरोपियों को कठोर कारावास : भरना पड़ेगा 1.40 लाख जुर्माना

एएम नाथ । जोगिन्दरनगर : विशेष न्यायाधीश (एक) की अदालत ने 268 ग्राम चिट्टा सहित पकड़े गए पांच लोगों को 14-14 साल के कठोर कारावास और 1.40 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा का टिकट होल्ड पर – हिमाचल में दो सीटों पर कांग्रेस के टिकट का हुया ऐलान

एएम नाथ।  शिमला :  कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में होने वाले 3 विधानसभा उपचुनावों में से 2 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी हैं। पार्टी ने हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 पीटीए अध्यापकों की सेवाओं को संभावित तिथि से बहाल करने का निर्णय : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित की गई। मंत्रिमंडल ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए शीर्ष संस्थान...
Translate »
error: Content is protected !!