हवालात में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या? …जेल प्रशासन ने कह दी ये बड़ी बात, कल समर्थकों ने किया था प्रदर्शन

by

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के बारे में अफवाहों का बाजार गर्म है। पाकिस्तान की राजनीति में पूर्व राष्ट्राध्यक्षों की हत्या और फांसी दिए जाने जैसी चीजें आम रही हैं। इस बीच इमरान खान की जेल में ही हत्या कराए जाने की चर्चा है, जिससे पाकिस्तान में उनके समर्थकों के बीच उबाल है। अब इस मामले को लेकर अदियाला जेल प्रशासन का बयान सामने आया है।

अदियाला जेल प्रशासन ने कहा कि पूर्व पीएम इमरान खान देश-दुनिया की मीडिया में चल रही खबरें महज एक अफवाह है। जेल प्रशासन ने जोर देकर कहा कि वह अभी भी जेल के अंदर हैं और उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है।”अदियाला जेल से उनके ट्रांसफर की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें पूरी मेडिकल सुविधा मिल रही है।” इमरान खान की देख-भाल की जा रही है। इधर पाकिस्तान रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि इमरान खान को जेल में ‘फाइव स्टार’ जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, “इमरान खान को जेल में वह आराम मिल रहा है, जो उन्हें हिरासत में रहने के दौरान भी नहीं मिला था। उनके लिए आने वाले भोजन का मेनू जांचिए, यह तो एक फाइव स्टार होटल में भी उपलब्ध नहीं होता।” आसिफ ने दावा किया कि PTI संस्थापक के पास टेलीविजन तक पहुंच है और वह अपनी पसंद का कोई भी चैनल देख सकते हैं। उनके लिए व्यायाम मशीनें भी हैं।

2023 से जेल में बंद है इमरान खान

Imran Khan Latest News: रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल के बाहर इमरान खान के समर्थक बड़ी संख्या में जुटे और नारेबाजी की। यही नहीं कुछ और जगहों से ऐसे वीडियोज आए हैं, जिनमें इमरान खान के समर्थन सरकार और सेना के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे हैं। इमरान खान 2023 से ही जेल में बंद हैं। इमरान खान की पार्टी के नेता और उनकी बहनें अकसर मुलाकात करती रही हैं, लेकिन बीते तीन सप्ताह से किसी की उनसे मीटिंग नहीं हुई है। उनकी पार्टी पीटीआई का कहना है कि जब इमरान खान के समर्थक और बहनें जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे तो पुलिस ने उनकी बुरी तरह से पिटाई की। पार्टी ने इस मामले की निष्पक्षता से जांच किए जाने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रक चालक की हत्या की गुत्थी सुलझी : महिला सहित चार गिरफ्तार, दो आरोपी अभी भी फरार

बठिंडा  : मौड़ मंडी की ट्रक यूनियन के पास बीते दिनों गंडासों से हमला कर ट्रक चालक जसपाल सिंह उर्फ अठन्नी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बठिंडा पुलिस ने चार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विकसित भारत के रंग कला के संग’ कार्यक्रम में पहुंचे जयराम ठाकुर

त्मनिर्भर भारत” का बड़ा हिस्सा हमारी कला, संस्कृति और सृजनशीलता से जुड़ा : जयराम ठाकुर हिमाचल आते ही मुख्यमंत्री ने खोल दी झूठ की गठरी तो क्या अधिकारियों पर मुख्यमंत्री की कोई पकड़ नहीं?...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

116 आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस के जनवरी से मार्च तक 81 मामले दर्ज : नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

वर्षभर चलेगा जागरूकता अभियान, प्रत्येक माह अलग विषय पर होंगे कार्यक्रम एएम नाथ। मंडी, 6 अप्रैल। जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांवों में जाकर नाटी डालकर वापिस आ जाते सीएम – जनमंच जनता के लिए था, वो सुक्खू सरकार की पिकनिक नहीं थी : जयराम ठाकुर

जनमंच पर कांग्रेस के आरोपों पर जयराम ने किया तीखा पलटवार – सीएम सुक्खू के ग्रामीण इलाकों के प्रवास को बताया पिकनिक शहीद राकेश कुमार को भी दी घर पहुंचकर श्रद्धांजलि, कहा- नहीं भुलाया...
Translate »
error: Content is protected !!