हरलालपुर में हड्डां रोड़ी के पास भ्रूण मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

by
फतेहगढ़ साहिब, 27 नवंबर :  फतेहगढ़ साहिब के गांव हरलालपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव की हड्डां रोड़ी के पास आवारा कुत्तों के पास एक शिशु का भ्रूण दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए *थाना फतेहगढ़ साहिब के एसएचओ इंदरजीत सिंह** ने बताया कि गांव हरलालपुर के सरपंच के पति रंजीत सिंह ने सूचना दी कि हड्डां रोड़ी के पास एक बच्चे का भ्रूण पड़ा हुआ है और उसके आसपास आवारा कुत्ते घूम रहे हैं, इसलिए तत्काल पुलिस कार्रवाई की आवश्यकता है। सबइंस्पेक्टर कुलविंदर सिंहकी अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर जांच करने पर पता चला कि भ्रूण लगभग सात महीने का था। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में सुरक्षित रखवा दिया है।
एसएचओ इंदरजीत सिंह के अनुसार, इस घटना के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मामले की जांच तेजी से की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्लाक लेवल के प्रतिभा खोज मुकाबले : क्ले मॉडलिंग में पंडोरी की प्रीति, पेंटिंग में हरविंदर और  नाटक में मन्नत की टीम ने पहला स्थान कियाहासिल

गढ़शंकर, 16 मई: सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत की प्रभारी श्रीमती परविंदर कौर के नेतृत्व में बोड़ा में कैरियर गाइडेंस के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं जैसे कविता, भाषण, गायन  भाषण, पेंटिग चित्रकला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

30 महीने में पैसे तीन गुना करने का दिया झांसा : तीन लोगो को 55 लाख की चपत, कंपनी बंद कर भागा शख्स

बिलासपुर :   देश और प्रदेश में दिन लोग कभी ऑनलाइन तो कभी कम समय में पैसे दोगुना करने और कुछ सस्ते दामों पर महंगी कार खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हो रहे...
article-image
पंजाब

डब्बी बाजार को हैरीटेज स्ट्रीट बनाने की प्रक्रिया पर जल्द होगा कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने डब्बी बाजार में फायर ब्रिगेड की ओर से डाली जाने वाली पाइप लाइन की करवाई शुरुआत, तंग बाजार होने के कारण आग जैसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए डाली जा...
article-image
पंजाब

सरोल तथा कियाणी में युवा दिवस आयोजित

एएम नाथ। चंबा आश्रय फाउंडेशन और एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के तत्वावधान में ‘समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम (HRDP) के तहत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोल तथा कियाणी में युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!