मंडी में 11 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन : अनिरूद्ध सिंह

by
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने मंडी में की तैयारियों की समीक्षा, तकनीकी शिक्षा मंत्री भी रहे उपस्थित
एएम नाथ।  मंडी, 28 नवंबर ।  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, ग्राम एवं नगर नियोजन, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी तथा धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर ने आज मंडी में आगामी 11 दिसंबर को आयोजित किए जा रहे जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पड्डल में सम्मेलन स्थल का निरीक्षण भी किया।
उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि 11 दिसंबर, 2025 को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर रही है। इस अवसर पर मंडी में आयोजित किए जा रहे जन संकल्प सम्मेलन के माध्यम से मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में आगामी दो वर्षों का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और इसके सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेवारी बेहतर ढंग से निभाएं व तमाम प्रबंध समयबद्ध पूरे करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में पहुंचने वाले लाभार्थियों के परिवहन सहित उनके ठहराव व भोजन इत्यादि की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने बाहर से आने वाले छोटे व बड़े वाहनों के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था तथा इन पार्किंग स्थलों पर आवश्यकतानुसार पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। सम्मेलन स्थल पर भी बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल व शौचालय की सुविधा सहित पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन इत्यादि स्थापित करने के लिए नगर निगम, जल शक्ति विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़-नाटक पर आधारित प्रस्तुतियां तथा प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम भी इसमें शामिल किए जाएं।
ग्राम एवं नगर नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अन्य जिलों से आने वाले लाभार्थियों के आवागमन सहित पार्किंग की उचित व्यवस्था व अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग एवं प्रशासन आपसी समन्वय से इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। विधायक चंद्रशेखर ने भी इस अवसर पर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सभी का स्वागत किया और अब तक किए गए प्रबंधों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आयोजन के दृष्टिगत प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों अनुसार विभिन्न स्तरों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इसके लिए विभिन्न समितियों का भी गठन किया जा रहा है।
बैठक में राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शशि शर्मा, एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया, निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के सदस्य विजय पाल, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, उपमंडलाधिकारी (ना.) सदर रुपिंदर कौर, नगर निगम के आयुक्त रोहित राठौर सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में वैनकूवर पुलिस के पंजाबी अफसर पर कसा शिकंजा : 9 केसों में गिरफ्तारी; साथी पर भी 6 आरोप

सरे स्थित घर पर पुलिस की छापेमारी ; कथित धोखाधड़ी और चोरी के आरोप, साथी पर भी 6 केस दर्ज वैनकूवर। कनाडा के वैनकूवर पुलिस विभाग (VPD) में करीब 20 वर्षों तक सेवा दे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मां-बाप के बैंक खाते से खरीदा चिट्टा : अभिभावक थाने में तलब; रिश्तेदारों के खातों का भी इस्तेमाल

एएम नाथ। शिमला : चिट्टे की तस्करी करने वाले युवा अपने साथ ही परिजनों की मुश्किलें भी बढ़ा रहे हैं और उन्हें पुलिस जांच का सामना करना पड़ रहा है। चिट्टा तस्करी से जुड़े...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रहित अपील पर देश एकजुट, विपक्ष फैला रहा भ्रम : हर्ष महाजन

देश में किसी आवश्यक वस्तु की कमी नहीं, पैनिक फैलाने की राजनीति कर रहा विपक्ष : भाजपा मजबूत अर्थव्यवस्था और नेतृत्व के दम पर हर वैश्विक संकट से उभरेगा भारत : हर्ष महाजन एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरक्षी बिंदिया को लाहौल स्थित 6,111 मीटर ऊंची युनम चोटी की सफलतापूर्वक चढ़ाई करने पर मुख्यमंत्री ने बधाई दी

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल पुलिस की चौथी आईआरबी जंगलबेरी की पुलिस आरक्षी बिंदिया को हाल ही में लाहौल स्थित 6,111 मीटर ऊंची युनम चोटी की सफलतापूर्वक चढ़ाई करने पर बधाई...
Translate »
error: Content is protected !!