1-0 से पद्दी सूरा सिंह की टीम ने जीता फुटबाल टूर्नामेंट

by
गढ़शंकार।  चौथा सरदार बलवीर सिंह ठंडल यादगारी तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन ठंडल परिवार, पुरखोवाल दोआबा स्पोट्र्स क्लब व ग्राम पंचायत पुरखोवाल के सहयोग से करवाया गया। जिसमें 16 फुटबाल टीमों ने भाग लिया। फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच गांव पद्दी सूरा सिंह तथा फतेहपुर खुर्द के बीच खेला गया। जिसमें 1-0 से पद्दी सूरा सिंह की टीम विजयी हुई। विजेता टीमों को क्रमवार 31 हजार, 21 हजार, 9 हजार व 5000 रुपये की नकद राशि व ट्राफियों समेत सम्मानित किया गया। इस अवसर पर करवाईं गईं लड़कियों की दौड़ (अंडर-18) में ब्रह्मजोत कौर ने पहला स्थान, इंद्रजीत कौर ने दूसरा स्थान तथा लवजोत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिन्हें क्रमवार 10 हजार, 5100 व 2100 रुपये की राशि भेंट की गई। पुरस्कार वितरण की रस्म एमएलए जयकिशन रोड़ी द्वारा अदा की गई।
इस मौके पर सतीश राणा अध्यक्ष पंजाब सबोर्डिनेट फेडरेशन, अमरजीत सिंह संघा, हरमिन्द्र सिंह अध्यक्ष, मोहन सिंह ठंडल, जोगा सिंह माहल, रणजीत सिंह माहल, गुरदयाल सिंह संघा, सुरजीत सिंह, मनदीप रीहल, जसविन्द्र सिंह, हरबंस भट्टी, हरबंस राणा, विजय राणा, सोमनाथ कोच, सुरजीत सिंह हाजीपुर, परमजीत सिंह संघा, झलमण सिंह संघा, अवतार सिंह संघा, मंगर दास सरपंच, अजमेर राणा, रणजीत पट्टी, सोहन शंकर, जतेन्द्र सिंह ठंडल तथा सरपंच बलवीर सिंह बागवाई विशेष रुप से मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हिमाचल के ऋषि पराशर मंदिर में करें दर्शन, पहुंचने से लौटने तक…जानें हर डिटेल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल को “देवभूमि” और “वीर भूमि” भी कहा जाता है. यहां पर बहुत ही सुंदर ऐतिहासिक और धार्मिक जगह हैं. सर्दी के मौसम में पहाड़ चारों तरफ से बर्फ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में 30% – 40% वयस्क आबादी फैटी लीवर से पीड़ित : डॉ. अनिल विरदी

लिवर रोग भारत में मृत्यु का 10वां प्रमुख कारण है: डॉ. मुकेश कुमार होशियारपुर, 31 जुलाई: उत्तर भारत में लिवर रोग की बढ़ती प्रवृत्ति के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लिवासा अस्पताल...
article-image
पंजाब

पेट्रोल पंप के पास लगी आग से लोगों में दहशत : पेट्रोल पंप के कर्मचारी भी पानी का पाइप लेकर आग को पेट्रोल पंप तक आने से रोकने के लिए जदोजहद करते रहे

 गढ़शंकर – किसानों द्वारा गेहूं की नाड को आग लगाने की घटनाओं पर कमी नही आ रही और न ही कोई विभाग नाड को आग लगाने वाले जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कोई कारवाई कर...
Translate »
error: Content is protected !!