मुख्यमंत्री ने प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रयोगशाला भवन का किया लोकार्पण

by

एएम नाथ। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला के निकट दाड़ी में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 3.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित क्षेत्रीय प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया।


यह प्रयोगशाला 938.44 वर्ग मीटर में फैली हुई है, जिसमें 234.61 वर्ग मीटर में प्रयोगशाला भवन का निर्माण किया गया है। इसके बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के लिए किया जाएगा। इस बहुमंजिला भवन में बिजली, जल आपूर्ति के साथ अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे इस प्रयोगशाला के संचालन में सहायता मिलेगी।
प्रयोगशाला में पानी और अपशिष्ट जल की गुणवत्ता जांच, वायु गुणवत्ता निगरानी और सूक्ष्मजीव परीक्षण के लिए अलग-अलग अनुभाग बनाए गए हैं, जिससे विभिन्न पर्यावरणीय परीक्षण और निगरानी कार्य गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित किए जा सकेंगे। भवन में सैंपल संग्रहण कक्ष, रसायन व कांच सामग्री भंडारण कक्ष, रिकॉर्ड कक्ष, मीटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई हैै, जिससे कार्यों का निष्पादन सुगमतापूर्वक किया जा सकेगा।

May be an image of one or more people, temple and dais
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रयोगशाला के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पर्याप्त बजट का प्रदान किया है। इसे एनएबीएल मानकों के अनुरूप बनाया गया है। आधुनिक संरचना, उन्नत विश्लेषण क्षमता और बेहतर सुरक्षा प्रावधानों के साथ यह नया भवन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तकनीकी क्षमता, कार्यकुशलता और सेवा स्तर को और अधिक बेहतर करेगा।


इस अवसर पर आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, हरीश जनारथा एवं सुरेश कुमार, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, नगर निगम धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव प्रवीण गुप्ता और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए समयबद्ध लक्ष्य पूरे करने के निर्देश

सीएसआर और नीति आयोग निधियों के परिणामोन्मुख उपयोग पर जोर स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्तीय समावेशन सूचकांकों की प्रगति का आकलन एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय सूचना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पेट्रोल/डीजल की पेट्रोल पंपों पर भारी शार्टेज, सरकार सौ रही ! बीकेयू की संघर्ष की चेतावनी : अधिकांश पंप हो चुके ड्राई , सैलानी, किसान , उधोगपति, आम लोग परेशान

ऊना :हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल व डीजल की कमी को लेकर हालात खराब हो चुके हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित ऊना में हालात इस समय सबसे खराब हैं, जबकि कांगड़ा और हमीरपुर जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस न डरी, न कभी डरेगी, चुनाव लड़ाने का फैसला हाईकमान का : एक महीने तक विधानसभा क्षेत्र में क्यों नहीं आए होशियार सिंह : कमलेश ठाकुर

सचिवालय जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर में ही करवा लूंगी काम एएम नाथ। देहरा :   कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश  ठाकुर का चुनाव प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है। रविवार को उन्होंने लगभग एक दर्जन...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मारुति सुजुकी की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार इस सप्ताह होगी लॉन्च, महंगे पेट्रोल से मिलेगी राहत

पुनीत महाजन . चंडीगढ़ / नई दिल्ली।  देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इस सप्ताह अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) कार को बाजार में पेश करने जा रही है। इस...
Translate »
error: Content is protected !!