सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाएं दिव्यांगजन : अभिषेक गर्ग

by
एनजीओ भवन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस का जिला स्तरीय समारोह
 एएम नाथ। हमीरपुर 03 दिसंबर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस का जिला स्तरीय समारोह बुधवार को यहां एनजीओ भवन में आयोजित किया गया, जिसमें एडीसी अभिषेक गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
इस अवसर पर सभी दिव्यांगजनों को बधाई देते हुए अभिषेक गर्ग ने कहा कि यह दिन हमें दिव्यांगजनों के प्रति समानता, सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश देता है। यह दिन हमें दिव्यांगजनों की क्षमताओं, अधिकारों और उनकी संभावनाओं को पहचानने तथा इन्हें सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन प्रतिदिन अनेक चुनौतियों से जूझने के बावजूद साहस, आत्मविश्वास और मेहनत के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस जज्बे के लिए वे बधाई के पात्र हैं। ये हमारे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज समावेशी होता है तो प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ता है। इसलिए, दिव्यांगजनों को समावेशी और सुलभ माहौल तथा उनकी क्षमताओं के प्रदर्शन के पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाने चाहिए।
एडीसी ने कहा कि दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके कल्याण एवं उत्थान के लिए सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाएं चलाई हैं और कई विशेष प्रावधान किए हैं। दिव्यांगजनों को इन योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने दिव्यांगजनों की अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण, उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे सामाजिक संगठनों के योगदान की भी सराहना की।
इससे पहले, जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी दिव्यांगजनों का स्वागत किया तथा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के इतिहास, महत्व एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांगजनों से संबंधित विभिन्न योजनाओं से भी अवगत करवाया।
समारोह में दिव्यांग बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं भी आयोजित की गईं और दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार, अन्य अधिकारी, पहचान संस्था की अध्यक्ष चेतना शर्मा, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय छात्र परिषद पीजी कालेज उन्ना : प्रिया ठाकुर प्रधान, आंचल उपप्रधान, पायल संयुक्त सचिव

उन्ना। स्थानीय पीजी कालेज नवगठित केंद्रीय छात्र परिषद (सीएससीए) के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल प्रो. सतदेव भारद्वाज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किये जा रहे राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल : राजेश धर्माणी

50 करोड़ की लागत से हटवाड़ बनेगा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, 25 बीघा भूमि विभाग को स्थानांतरित हटवाड़ स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने झुककर तीन बार छुए बीजेपी प्रत्याशी के पैर,

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए करावल नगर सीट पर बड़ी रैली आयोजित की। इस रैली में उन्होंने आम आदमी पार्टी  और कांग्रेस पर तेज निशाना साधा।  ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थाने में पेन ड्राइव फॉर्मेट हो रही थी तो उसे कौन करवा रहा था फॉर्मेट : जयराम ठाकुर

विमल नेगी की मौत के मामले जो तथ्य सामने आए हैं वह हैरान करने वाले मुख्यमंत्री सदन में विमल नेगी को न्याय देने का आश्वाशन दे रहे थे और थानें में पेनड्राइव फॉर्मेट हो...
Translate »
error: Content is protected !!