आईटीआई हमीरपुर में टाटा और अन्य बड़ी कंपनियां 15 को लेंगी साक्षात्कार

by
एएम नाथ। हमीरपुर 04 दिसंबर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में 15 दिसंबर को टाटा मोटर्स सहित कई बड़ी कंपनियां कैंपस इंटरव्यू लेंगी।
संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के पंतनगर में स्थित टाटा मोटर्स के प्लांट में प्रोडक्शन असेंबली, क्वालिटी और मेंटेनेंस में विभिन्न पदों के लिए महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी विज्ञान संकाय में बारहवीं पास और एमएमवी, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट ग्राइंडर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, तकनीशियन, मैकाट्रॉनिक्स और मेंटेनेंस मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक तथा 18 से 25 वर्ष तक की आयु के होने चाहिए। महिलाओं के लिए न्यूनतम अंकांे की प्रतिशतता 40 रखी गई है, जबकि पुरुष उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत निर्धारित की गई है।
गुड़गांव की कंपनी एनडीआर ऑटो में प्रोडक्शन ट्रेनी के पदों के लिए 18 से 34 वर्ष तक के दसवीं एवं बारहवीं पास पुरुष पात्र होंगे।
गाजियाबाद की कंपनी श्रीराम पिस्टंस में भी प्रोडक्शन ट्रेनी के पदों के लिए 18 से 32 वर्ष तक के बारहवीं पास या फीटर, टर्नर, मशीनिस्ट, फाउंडरी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक अभ्यर्थी पात्र होंगे।
डिक्सोन इलेक्ट्रो एपलाइंसिस नोयडा में एनएपीएस ट्रेनी हेतु दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, पॉलिटैक्निक डिप्लोमाधारक और बीटैक डिग्रीधारक साक्षात्कार दे सकते हैं।
पुणे और सानंद में स्थित टाटा मोटर्स के प्लांट्स में मेंटेनेंस मैकेनिक के लिए एमएमवी, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट ग्राइंडर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, तकनीशियन, मैकाट्रॉनिक्स, एडवांस्ड सीएनी मशीनिंग, टूल एंड डाई मेकिंग और मेंटेनेंस मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक एवं बारहवीं पास 18 से 23 वर्ष तक के युवा पात्र हैं। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स होसुर, तमिलनाडू में जूनियर टैक्निशियन के लिए बारहवीं पास, डिप्लोमा या डिग्रीधारक केवल 18 से 23 वर्ष की महिलाएं पात्र होंगी।
इन सभी अलग-अलग पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियांे को पद के अनुसार मासिक स्टाइपेंड 12,036 रुपये और 15 हजार रुपये से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा वर्दी, कैंटीन, परिवहन, मेडिकल, बीमा, फ्री हॉस्टल, भोजन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
सानंद में स्थित टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिकल मोबीलिटी में ट्रेनी इंजीनियरों के पदों पर तीन साल के लिए भर्ती की जाएगी। वर्ष 2023, 24 और 2025 में मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, मैकाट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल में तीन वर्षीय डिप्लोमा के पासआउट उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र हैं। उनकी आयु 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा उनके न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को प्रथम वर्ष 3,05,448 रुपये, द्वितीय वर्ष 3,36,000 रुपये और तृतीय वर्ष में 3,66,552 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा तथा उन्हें मान्यता प्राप्त संस्थान से बीटैक डिग्री करने का मौका भी दिया जाएगा। उन्हें वर्दी, कैंटीन, चिकित्सा, परिवहन और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
प्रधानाचार्य ने पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियांे से अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक विवरण, पासपोर्ट फोटो और बायोडाटा सहित 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9776027956 और 8059408036 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय ने छठी कक्षा के दाखिले के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि 8 फरवरी तक बढ़ाई

विद्यार्थी विद्यालय की वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर करवा सकते हैं आनलाइन रजिस्ट्रेशन होशियारपुर, 31 जनवरी: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में छठी कक्षा में दाखिला...
article-image
पंजाब

विजिलेंस का शिकंजा पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह वैद पर : आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में विजिलेंस की टीम कर रही जांच

लुधियाना : लुधियाना से पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह वैद पर विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह विजिलेंस की टीम पूर्व विधायक वैद के घर पहुंची। बताया जा रहा है...
article-image
पंजाब

भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए: डीटीएफ

डीटीएफ ने बेगमपुरा को बसाने के लिए निकले सैकड़ों मजदूरों की गिरफ्तारी की निंदा की पंजाब सरकार मजदूरों के लोकतांत्रिक संघर्षों को बलपूर्वक कुचलने की राह पर है: डीटीएफ गढ़शंकर, 23 मई :  डेमोक्रेटिक...
Translate »
error: Content is protected !!