सीडीपीओ सदर के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 9 पद अधिसूचित

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 4 दिसंबर: बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर सत्या ठाकुर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त 9 पदों को भरा जाना है, जिनमें आंगनबाडी कार्यकर्ता के 3 तथा सहायिकाओं के 6 पद शामिल है।
उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद ग्राम पंचायत भाखडा के आंगनबाड़ी केन्द्र भाखड़ा-2, ग्राम पंचायत ग्वालथाई के आंगनबाड़ी केंद्र समतेहण-1 तथा ग्राम पंचायत नकराना के आंगनबाड़ी केंद्र नकराना में भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाडी सहायिकाओं के एक-एक पद को ग्राम पंचायत खरकडी के आंगनबाडी केन्द्र कनफारा, ग्राम पंचायत मंडयाली के आंगनबाडी केन्द्र निमावाली, टाली के आंगनबाडी केन्द्र भटेर, टरवाड के आंगनबाडी केन्द्र टरवाड़, ग्राम पंचायत दबट के आंगनबाडी केन्द्र दबट-1 तथा आंगबाडी केन्द्र दबट-3 में भरा जाएगा।
उन्होंने बताया कि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के इन पदों के लिए प्रार्थी सम्बन्धित आंगनबाडी केन्द्र द्वारा लाभान्वित सर्वेक्षेत्र तथा हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य तथा परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक ना हो एवं इस सम्बन्ध में आय प्रमाण पत्र कार्यकारी दण्डाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए प्रार्थी 11 दिसंबर, 2025 सायं 5 बजे तक अपना आवेदन सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय में जमा करवा सकते है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 दिसम्बर, 2025 को प्रातः 10 बजे एसडीएम कार्यालय श्री नैना देवी जी स्थित स्वारघाट में लिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बकरे की बलि : चंजोड़ी महामाई मंदिर कमेटी पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

करसोग : करसोग उपमंडल के चंजोड़ी महामाई मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में बकरे की बलि देने की शिकायत पर पुलिस ने मंदिर कमेटी पर मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को मंदिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैनादेवी मंदिर ट्रस्ट ने एलपीजी सिलेंडर की कमी का निकाला तोड़ : लंगर के बचे हुए भोजन से बायोगैस बनाना किया शुरू

एएम नाथ । बिलासपुर  04 अप्रैल ।  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित नैना देवी मंदिर न्यास सामुदायिक रसोई (लंगर) से बचने वाले प्रयुक्त और प्रयुक्त भोजन से बायोगैस उत्पादन करने वाला राज्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

या तो आरोपी को गोली मार दो, या फिर मुझे’ : महू में हमले की शिकार आर्मी अफसर की फीमेल फ्रेंड ने क्यों की ये डिमांड

मध्य प्रदेश के महू में सेना के 2 ट्रेनी अफसरों से मारपीट और उसकी दोस्त के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना 10 सितंबर रात करीब ढाई बजे की है. दो ट्रेनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चबूतरा, रंगड़ और सपाहल में ‘मासिक धर्म शर्म का नहीं, गर्व का विषय पर आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम’ : किशोरियों को 50 हजार के सेनेटरी पैड देगी ग्राम पंचायत रंगड़

सुजानपुर 28 दिसंबर। मासिक धर्म से संबंधित विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने तथा मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों के प्रति किशोरियों एवं महिलाओं को जागरुक करने के लिए महिला एवं...
Translate »
error: Content is protected !!