गोविंद सागर झील में अवैध मछली गतिविधियों पर मत्स्य विभाग ने की कार्रवाई : दो दिवसीय सघन अभियान चलाकर 10 मामले दर्ज कर वसूला जुर्माना

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 05 दिसम्बर: गोविंद सागर झील में अवैध मछली शिकार और प्रतिबंधित जाल के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए मत्स्य विभाग बिलासपुर ने दो दिवसीय सघन अभियान चलाते हुए कड़ी कार्रवाई की है। जलजीव संरक्षण एवं मत्स्य संसाधनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 3 और 4 दिसम्बर को बिलासपुर मत्स्य मंडल की टीम ने झील के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण अभियान संचालित किया।
मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक बिलासपुर पंकज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिसम्बर को सीर खड्ड क्षेत्र के बजौरा, नाहरल, जबलू एवं बागछल क्षेत्र में किए गए निरीक्षण के दौरान विभिन्न श्रेणियों के कुल 06 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें दो अवैध जाल परिवहन तथा चार बिना लाइसेंस मछली पकड़ने के मामले शामिल रहे। इस दौरान विभाग ने 20 किलोग्राम बिना लाइसेंस पकड़ी गई मछली जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 2000 रूपए आंकी गई। वहीं मौके पर 3500 रूपए राशि जुर्माने के रूप में वसूली गई।
उन्होंने बताया कि 4 दिसम्बर को दोबड, लठियाणी, मंदली एवं डोहक क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान आगे बढ़ाया गया, जिसके दौरान अवैध, अंडर-साइज नेट का उपयोग करते हुए मछली पकड़ने के 4 मामले दर्ज किए गए। लठियाणी में एक व्यक्ति पर मौके पर ही 1000 रूपए मुआवजा शुल्क लगाया गया तथा लगभग 15 किलोग्राम अंडर साईज जाल जब्त किया गया। टीम ने इस दौरान झील में स्थापित की गई किश्तीयों की जांच भी की गई।
पंकज ठाकुर ने बताया कि यह संपूर्ण कार्रवाई मत्स्य अधिकारी अजय कुमार और उनकी टीम द्वारा सुदृढ़ समन्वय के साथ की गई। उन्होंने कहा कि विभाग भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर एवं नियमित निगरानी जारी रखेगा, ताकि अवैध मछली व्यापार, जाल परिवहन और प्रतिबंधित जालों के उपयोग पर पूर्णतः नियंत्रण स्थापित किया जा सके। उन्होंने स्थानीय मछुआरा समुदाय और क्षेत्रवासियों से हिमाचल प्रदेश मत्स्य नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।
इसी क्रम में आज 5 दिसम्बर को भी बिलासपुर मंडल की जड्डू टीम ने बल्हसीणा क्षेत्र में एक अवैध परिवहन मामले में 16 किलोग्राम मछली बरामद की और संबंधित व्यक्ति पर 2000 रूपए का चालान किया, जबकि जब्त मछली से 1600 रुपए की राशि वसूल की गई।
उन्होंने बताया कि गोविंद सागर झील क्षेत्र में अवैध मत्स्य गतिविधियों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता नीति लागू है और भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वाति मालीवाल केस में क्या बोले केजरीवाल – केजरीवाल ने ये भी साफ कर दिया सुनीता केजरीवाल चुनाव लड़ेंगी या नहीं जानिए

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल केस में अपनी चुप्पी तोड़ दी है। इसके साथ ही केजरीवाल ने ये भी साफ कर दिया है कि सुनीता केजरीवाल चुनाव लड़ेंगी या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौज़ी में 96 करोड़ की जल परियोजनाओं का लोकार्पण : पेयजल क्षमता बढ़कर 120 लाख लीटर हुई प्रतिदिन

स्वच्छता ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री एएम नाथ। चंबा (डलहौज़ी) : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की लगभग 96...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार का बजट मात्र लोलीपॉप : मनोज

कामगार मजदूरों की दिहाड़ी न बढ़ाकर किया भद्दा मजाक एएम नाथ । चम्बा : हिमाचल प्रदेश सरकार के वर्ष 2024-25 के बजट से हिमाचल की जनता को काफी उम्मीदें थी परंतु जिस तरह से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 किलोमीटर पैदल चल शाहपुर के दुर्गम गांव जांवली पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया

प्रभावित परिवारों से मिलकर जताई संवेदनाएं, कहा, शीघ्र अलॉट होगी भूमि एएम नाथ। शाहपुर :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम गांव जांवली पहुंचे। इस...
Translate »
error: Content is protected !!