आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियां तेज, मंत्री ने मैदान में किया निरीक्षण

by

एएम नाथ। मंडी : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत नेगी ने आज पड्डल मैदान में आयोजित किए जा रहे आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का मौके पर जायजा लिया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार के तीन वर्ष के सफल कार्यकाल से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए तैयारियों में गति और गुणवत्ता दोनों को प्राथमिकता दी जाए।

मंत्री ने अधिकारियों से आयोजन स्थल पर साफ सफाई, पार्किंग व्यवस्था, लाभार्थियों के लिए बैठने और भोजन की उचित व्यवस्था, मीडिया सेंटर की स्थापना, वीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा तथा मेडिकल सुविधा सहित विभिन्न प्रबंधों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों और आम लोगों की सुविधा सर्वोपरि होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन प्रदेश की नीतियों, उपलब्धियों और विकास की दिशा को जनता के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। अतः सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां शत प्रतिशत पूर्ण करें।
उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लाभार्थियों मेहमानों के स्वागत में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। पारदर्शिता और बेहतर समन्वय से ही इस आयोजन को उत्कृष्ट और यादगार बनाया जा सकता है।
मंत्री ने मंच निर्माण, विद्युत तथा ध्वनि व्यवस्था सहित अन्य तकनीकी तैयारियों की स्थिति की भी समीक्षा की और मैदान स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पड्डल मैदान में मौजूद रहकर तैयारियों की प्रगति का स्वयं निरीक्षण करें और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर एक टीम भावना के साथ कार्य करें जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, सेवादल प्रमुख एवं औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, डीजीपी हिमाचल प्रदेश अशोक तिवारी, उपायुक्त अपूर्व देवगन, एसपी साक्षी शर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

में नहाने गए चार लोगों की मौत… एक-दूसरे को बचाने में चारों की गई जान

एएम नाथ । धर्मशाला :  गर्मी से राहत पाने के लिए खड्डों-नालों में उतरना जानलेवा साबित होने लगा है। चार जिलों में खड्डों-नालों में पांच लोग डूब गए। चार के शव बरामद हो गए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नई लोकसभा में पंजाब को 19 , हिमाचल को 5 और हरियाणा को मिल सकती 18 सीटें : लोकसभा की सीटों के परिसीमन  को लेकर जो मसौदा उभर रहा

चंडीगढ़ : देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव आकार लेता दिख रहा है। महिला आरक्षण को जमीन पर उतारने की कवायद के बीच लोकसभा की सीटों के परिसीमन  को लेकर जो मसौदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ चक्का जाम स्थल पहुंचा भाजपा विधायक दल

परिजनों से मिलकर कहा, मामले की सीबीआई से होनी चाहिए जांच, राज्यपाल और केंद्र सरकार से उठाएंगे मामला एएम नाथ। शिमला : हिमाचल पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की भाखड़ा डैम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नादौन विधानसभा क्षेत्र में दी विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात : प्रदेश सरकार राज्य की आर्थिकी को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मनसाई और सदोह में जनसमस्याएं सुनीं नादौन :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन विकासात्मक परियोजनाओं के...
Translate »
error: Content is protected !!