आधी रात ड्राइविंग सीख रहे थे तीन लोग : अचानक बिगड़ा बैलेंस, नहर में डूबी कार, एक की मौत

by

बठिंडा : पंजाब के बठिंडा से हैरान करने वाली घटना की खबर सामने आई है, यहां देर रात सरहिंद नहर में एक कार डूब गई। इस हादसे में कार में बैठे तीन लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना रात के 12 बजे के बाद हुई. इस घटना ने इलाके में सभी को चौंका दिया है।

जानकारी के मुताबिक, तीनों लोग गाड़ी चलाना सीख रहे थे और तेज रफ्तार कार नियंत्रण से बाहर हो गई, जिसके चलते उसका पूरी तरह से बैलेंस बिगड़ गया और कार सीधा जाकर नहर में गिर गई. हादसे की सूचना मिलते ही PCR बठिंडा की टीम मौके पर पहुंची. PCR कर्मचारियों ने बड़ी मेहनत के बाद कार में बैठे लोगों को नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस द्वारा बयान दर्ज करने के बाद की जा रही कानूनी कार्रवाई :  कैनाल थाने के एसएचओ हरजोत सिंह ने यह बताया कि मृतक की पहचान 40 साल की अरी अंसारी के रूप में हुई है. उसके साथी 40 साल के मुख्तियार अंसारी और 18 साल के मोहम्मद अंसारी घायल अवस्था में बचा लिए गए हैं और साथ ही दोनों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है. एसएचओ ने यह बताया कि ये तीनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. पुलिस ने यह कहा कि परिवार वालों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोरोना मरीजों के घरों का दौरा कर प्रणव कृपाल ने कोविड किटें वितरित की

गढ़शंकर।   पंजाब प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रणव कृपाल ने पंजाब प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा शुरू किये गये अभियान “साडा पंजाब साडा परिवार” के तहत विभिन्न कोरोना मरीजों...
article-image
पंजाब

9 नगर निगम और 102 काउंसिल चुनाव प्रकिर्या की तैयारी तेज : मई अंत या जून के प्रथम में मतदान संभव

चंडीगढ़ :  पंजाब के 9 नगर निगमों और 102 नगर काउंसिलों के चुनाव मई के आखिरी सप्ताह या जून के पहले हफ्ते में करवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं हालांकि अभी...
article-image
पंजाब

शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह क्लब द्वारा आयोजित 14वां फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न : फाइनल मैच में धमाई की टीम ने समुंदड़ा की टीम को 1-0 हराकर बनी विजेता

एथलेटिक मीट, रस्साकशी, गोला फेंक और लंबी कूद आकर्षण का केंद्र रहे गढ़शंकर, 21 नवम्बर : शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा दिलप्रीत सिंह ढिल्लों की याद में आयोजित 14वां...
Translate »
error: Content is protected !!