चंबा में आधा किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार : चंबा-चुवाड़ी वाया जोत सडक़ पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आल्टो कार से पकड़ा नशा

by
एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) : चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान आल्टो कार सवार दो लोगों से 556 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड हेतु अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने चरस तस्करी में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार चुवाड़ी पुलिस थाना की टीम ने जोत मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग का सिलसिला चला रखा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने वहां से गुजर रही कार को निरीक्षण के लिए रोका। पुलिस टीम को देखकर कार में सवार दो लोग घबरा गए। पुलिस की पूछताछ में कार सवार लोगों ने अपनी पहचान विपिन कुमार वासी गांव कुंडे दा खेतर पोस्ट आफिस बनेट तहसील भटियात और रूप लाल वासी गांव जुआरी डाकघर थनेईकोठी तहसील चुराह जिला चंबा के तौर पर बताई। पुलिस ने दोनों की गतिविधियां दिखने पर संदेह के आधार पर कार की तलाशी दौरान कब्जे से 556 ग्राम चरस बरामद की। आरोपियों के खिलाफ चुवाड़ी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने दोहराया कि जिला में सक्रिय चरस माफिया की धरपकड़ हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा माफिया को नहीं बख्शा जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीकांत शर्मा हिमाचल भाजपा प्रभारी बरकरार, दर्शना सिंह नई सह-प्रभारी नियुक्त : भाजपा विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी

एएम नाथ। शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में कई अहम नियुक्तियां करते हुए हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा को प्रभारी पद पर बरकरार रखा है। वहीं, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुंता से लाहडू सड़क पर व्यय होगी 58 करोड़ रुपए की धनराशि, विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व- कुलदीप सिंह पठानिया

तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत चंबा (चुवाड़ी), 28 सितंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव पर सरकार व आयोग में टकराव, EC बोले- नहीं हटेगी आचार संहिता की धारा : 31 जनवरी से पूर्व होना है मतदान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की ओर से पंचायतों के पुनर्गठन व सीमांकन में बदलाव को दी गई मंजूरी के बीच राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव करवाने को पूरी तरह से तैयार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढगवार में 225 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक मिल्क प्लांट की आधारशीला रखेंगे मुख्यमंत्री

बहुरेंगे दूध उत्पादकों और पशुपालकों के दिन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल एएम नाथ।  धर्मशाला, 22 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 23 जनवरी (बृहस्पतिवार) को धर्मशाला के ढगवार में 225 करोड़ रूपये की...
Translate »
error: Content is protected !!