15 साल से शादीशुदा…होटल में दोस्त संग पकड़ी गई पत्नी : रोते हुए पति बोला- मैंने GPS लगाया था

by

अमृतसर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शादी, भरोसे और रिश्तों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना सिर्फ एक पति-पत्नी के रिश्ते की नहीं, बल्कि भरोसे, टूटे विश्वास और बिखरते परिवार की दर्दनाक दास्तान है।

15 साल पहले सात फेरों में बंधे एक पति को क्या पता था कि एक दिन उसे अपनी ही पत्नी को होटल के कमरे में किसी और के साथ रंगे हाथों पकड़ना पड़ेगा।यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि News18 हिन्दी इस वीडियो में किए दावों का पुष्टि नहीं करता है. इसमें पीड़ित रवि गुलाटी की आंखों में आंसू और आवाज़ में टूटन साफ झलक रही थी, जब उसने अपनी कहानी साझा की. रवि ने बताया कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2010 को हिमानी से हुई थी. दोनों के बच्चे हैं और वह हमेशा यही मानता रहा कि शादी में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन परिवार को बचाने के लिए समझौता जरूरी होता है।

पहले भी पकड़ी गई थी पत्नी :  रवि के मुताबिक, पहली बार साल 2018 में उसकी पत्नी को किसी और व्यक्ति के साथ होटल में पकड़ा गया था. उस वक्त बच्चों का भविष्य सामने था. पत्नी के माता-पिता आए, माफी मांगी गई, वादे हुए और रवि ने भारी मन से सब माफ कर दिया. उसे लगा कि गलती इंसान से हो जाती है और वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा। लेकिन इस बार कहानी और ज्यादा दर्दनाक बन गई. रवि ने बताया कि दोपहर करीब 3-3:30 बजे उसकी पत्नी घर से निकली और इसके बाद फोन करने पर भी कॉल नहीं उठाया. पहले से चल रहे शक के चलते उसने स्कूटी में जीपीएस ट्रैकर लगवा रखा था. जब लोकेशन चेक की तो वह एक होटल की तरफ इशारा कर रही थी. दुकान बंद कर रवि वहां पहुंचा और जो उसने देखा, वह उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका था. उसकी पत्नी एक बार फिर होटल में किसी दूसरे आदमी के साथ थी।

कैसे पता चला पत्नी का ठिकाना?  रवि रोते हुए कहता है, ‘मैं एक साल से शक में जी रहा था… इसी वजह से GPS लगवाया था. सोचा था शायद मेरा शक गलत हो, लेकिन आज सब सच सामने आ गया। इस पूरे मामले ने परिवार को भी अंदर तक हिला दिया है. रवि के पिता परवेज गुलाटी ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है. पांच-सात साल पहले भी दोनों परिवारों ने बैठकर मामला सुलझाया था. यहां तक कि एक विधायक के घर बैठक हुई, माफी मांगी गई और सबने सोचा कि अब जिंदगी पटरी पर लौट आएगी। लेकिन इस बार पत्नी ने साफ कह दिया कि वह अब रवि के साथ नहीं रहना चाहती और मायके लौटना चाहती है. परिवार का आरोप है कि जिस व्यक्ति के साथ उसे पकड़ा गया, उसे पत्नी ने घर में अपना ‘भाई’ बताकर मिलवाया था, जो अक्सर घर आता-जाता था।

वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अब यह महिला पति और उसके पूरे परिवार पर झूठे दहेज, घरेलू हिंसा और मेंटेनेंस के केस करेगी. पुलिस खुशी-खुशी दर्ज करेगी और कोर्ट मेंटेनेंस भी देगा, क्योंकि वह ‘अबला नारी’ है और व्यभिचार का एक मामला उसका हक नहीं छीनता।

इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स और रीट्वीट्स हो चुके हैं. लोग कानून के दुरुपयोग पर बहस कर रहे हैं – एक तरफ व्यभिचार को माफ करने की बात, दूसरी तरफ झूठे केस का डर. यह कहानी सिर्फ एक वायरल खबर नहीं, बल्कि उस पति के टूटे सपनों की आवाज़ है, जिसने बच्चों और परिवार के लिए बार-बार खुद को समझाया, लेकिन आखिरकार उसका भरोसा ही उसके खिलाफ खड़ा हो गया. आज रवि के सवाल सिर्फ अपनी पत्नी से नहीं हैं, बल्कि उस रिश्ते से हैं, जिसे उसने 15 साल पूरी ईमानदारी से निभाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अगले शैक्षणिक सत्र से शाहपुर स्कूल में सीबीएससी पाठ्यक्रम : केवल सिंह पठानिया

ग्रामीण बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम शाहपुर में बनेगा भव्य शहीद स्मारक एएम नाथ। शाहपुर : राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा में एकरूपता लाने की दिशा में...
article-image
पंजाब , समाचार

आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन (सीटू) ने आंगनवाड़ी वर्करों के लिए खरीदे गए मोबाइल न बांटने के संबंध में सरकार और विभाग के खिलाफ डीसी कार्यालय के समक्ष किया रोष प्रदर्शन

‘ मावां धियां सत्कारयोग योजना ‘ का काम सरकार करवाना चाहती है तो आंगनवाड़ी वर्करों के लिए खरीदे गए मोबाइल फोन तुरंत दें : लखविंदर कौर नवांशहर नवांशहर। आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन (सीटू) जिला शहीद...
article-image
पंजाब

बोड़ा में वर्मा मेडिकल स्टोर पर फायरिंग के मामले में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज : एफएईआर में दो फायर लिखे तो बरामदगी में तीन खोल दिखाए बरामद …एसएचओ ने कहा तीन खोल कैसे लिखे गए पता नहीं

गढ़शंकर। गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर स्थित अड्डा बोड़ा में वर्मा मेडिकल स्टोर पर फायरिंग के मामले में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली सरकार ने आपदा राहत कोष में 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की

शिमला  :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बताया कि दिल्ली सरकार ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश मंे भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को...
Translate »
error: Content is protected !!