विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने टुंडी में पुस्तकालय का किया शुभारंभ

by

एएम नाथ। चंबा, ( चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत टुंडी में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए यह पुस्तकालय अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में युवाओं को अध्ययन हेतु अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया गया है।

युवाओं की सुविधा के लिए लगभग 10 लाख रुपये की राशि से पुस्तकें, फर्नीचर, वाई-फाई, कंप्यूटर सिस्टम, सीसीटीवी तथा ठंडे-गरम पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से भटियात क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में पुस्तकालय खोले जा रहे हैं। इससे पूर्व ग्राम पंचायत मन्हुता, अवांह, होबार, सियुन्ता तथा ककीरा में भी पुस्तकालय शुरू किए जा चुके हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया को इस अवसर पर उप मंडलीय प्रशासन की ओर से उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) पारस अग्रवाल तथा ग्राम पंचायत की ओर से प्रधान पवन कुमार तथा उप प्रधान सुभाष चंद्र ने शाल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद,
पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाढक, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्ञानधारा पब्लिक स्कूल हाई स्कूल मढ़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : समाज को आगे बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आवश्यक – चन्द्रशेखर

धर्मपुर, 24 दिसम्बर। विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि मजबूत शिक्षण संस्थान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समृद्धि का स्रोत होने के साथ ही समाज को आगे बढा़ने का माध्यम भी हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में ज्ञानधारा...
हिमाचल प्रदेश

16 मार्च को धर्मशाला में होगी चरान सलाहकार समिति की बैठक: त्रिलोक कपूर

ऊना, 17 फरवरी: राज्य वूल फैडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने आज ऊना में कहा कि 16 मार्च को धर्मशाला मंे चरान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता वन मंत्री राकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करे शिक्षा विभाग: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाआंे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने हिमाचल हाईकोर्ट में मांगी माफी : जल्द निपटाने का पेंशन मामले को दिया आश्वासन

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मंडी के डीसी ने अदालत के आदेश की अनुपालन न करने पर माफी मांगी है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत को आश्वासन दिया...
Translate »
error: Content is protected !!