स्कूली छात्रों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली

by

अमृतसर। छात्रों के पुराने झगड़े में इंपीरियल सिटी में फायरिंग हुई। सीसीटीवी फुटेज में छात्र लड़ते और फायरिंग करते दिख रहे हैं। इस दौरान एक छात्र अर्शदीप सिंह के पैर में गोली लगी।

ये छात्र 11वीं व 12वीं के बताए जा रहे हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने के दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोली छात्र अर्शदीप सिंह घायल हुआ है, जिसके पैर में गोली लगी है, जबकि उसकी गाड़ी पर भी फायरिंग की गई। ये सभी छात्र लोहारका रोड पर किसी पुराने झगड़े के समझौते के लिए मिले थे।

इस दौरान दोनों पक्षों के छात्रों और परिजनों के बीच बहस तेज हो गई। अचानक निजामपुर गांव के हरिंदर सिंह ने फायरिंग शुरू कर दी।

वीडियो में अर्शदीप सिंह दौड़ते हुए गाड़ी में चढ़ता नजर आता है, लेकिन पीछे से लगातार गोलियां चलाई जाती हैं।

गाड़ी के शीशे तोड़े गए। कई राउंड हवा में और जमीन पर चलाए गए। यह फुटेज घटना स्थल के पास लगे कैमरे में पूरी तरह कैद हो गई।

घायल अर्शदीप सिंह के पिता सरमकार सिंह ने बताया कि बेटे के पैर में गोली लगी।

सरमकार सिंह ने सत्ताधारी पार्टी के एक नेता पर आरोप लगाया कि वे आरोपियों को बचा रहे हैं और क्रास केस बनाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की।

इधर, एडीसीपी शिवरेला ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज हो रहे हैं। जांच पूरी होते ही उचित धाराओं में केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस ने मौके से खोल बरामद किए हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Lali Bajwa Pays Obeisance at

“Saints and Spiritual Leaders Always Inspire Us to Walk the Path of Righteousness” – Lali Bajwa Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 21 :  Shiromani Akali Dal Working Committee Member and Urban President S. Jatinder Singh...
article-image
पंजाब

डूबते सहकारी अदारों और सभाओं को बचाने के लिए सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए : जनवादी किसान सभा

गढ़शंकर, 28 अगस्त: आज जमहूरी किसान सभा पंजाब ने पंजाब की डूबती सहकारी संस्थाओं और सहकारी सभाओं को बचाने और उनमें फैले भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए राज्य भर में सहायक रजिस्ट्रार सहकारी...
article-image
पंजाब

राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन – श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म सर्किट बनाया जाएगा : डा. सुभाष शर्मा

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) : श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को सनातन धर्म के दुश्मन की संज्ञा देते हुए कहा कि इन दोनों...
पंजाब

कोंडल गोत्र के पितरों का वार्षिक मेला 18 मई को बस्सी वाजीद में मनाया जाएगा।

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कपाटिया परिवार कोंडल पितरों का मेला 18 मई को होशियारपुर जिले (हरियाणा) के गांव बस्सी वाजीद में बहुत ही प्रेम व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!