कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए एक दिवसीय जागरूकता एवं ऑन बोर्डिंग कार्यक्रम आयोजित

by
एएम नाथ। मंडी, 24 दिसंबर।  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित एमएसएमई-विकास कार्यालय, सोलन द्वारा बचत भवन, डीआरडीए कॉन्फ्रेंस हॉल, मंडी में “प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना” के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता एवं ऑन बोर्डिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक कुमार राय, सहायक निदेशक ग्रेड–I, एमएसएमई-विकास कार्यालय, सोलन द्वारा की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, प्रशिक्षण मॉड्यूल, डिजिटल ऑन बोर्डिंग तथा योजना से जुड़ी विभिन्न सरकारी सुविधाओं एवं लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की विशेषताओं एवं उद्देश्यों पर विस्तृत प्रस्तुति, योजना में पंजीकरण की आवश्यक प्रक्रिया एवं दस्तावेजों की जानकारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑन बोर्डिंग प्रक्रिया का व्यावहारिक मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता, टूलकिट सपोर्ट एवं कौशल उन्नयन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई।May be an image of one or more people, people studying and text that says "AAA LDM-Mandi landi"
अभिषेक कुमार राय ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्वकर्मा समुदाय के कारीगरों एवं शिल्पकारों को योजना के अंतर्गत उपलब्ध लाभों एवं अवसरों से अवगत करवाना है, ताकि वे आधुनिक तकनीक, डिजिटल प्रणालियों एवं आर्थिक प्रोत्साहनों का लाभ उठाकर अपने पारंपरिक व्यवसायों को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बना सकें। इस अवसर पर डिजिटल पंजीकरण एवं सेवाओं के उपयोग, मार्केट लिंकज तथा उद्यम संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी साझा की गईं।
वक्ताओं ने कारीगरों एवं शिल्पकारों को योजना के माध्यम से उपलब्ध कौशल उन्नयन, वित्तीय सहायता एवं डिजिटल सशक्तिकरण के अवसरों के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें अपने व्यवसाय को आधुनिक तकनीकों के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।May be an image of studying and text
कार्यक्रम का संचालन एमएसएमई-विकास कार्यालय की स्वाति ने किया जबकि समन्वयक दिग्विजय जानी रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कारीगरों एवं शिल्पकारों की शिकायतों का भी सफलतापूर्वक निवारण किया गया।
इस कार्यक्रम में लीड जिला प्रबंधक कार्यालय से मैनेजर नवांग चेरिंग, जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) के प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज, लीड बैंक के अधिकारी, विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि, जेम से रवि वर्मा, भारतीय डाक विभाग से विपिन कुमार एवं हरीश चंद्र तथा प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसमें जिले के विभिन्न ट्रेड से संबंधित कारीगरों एवं शिल्पकारों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

11वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन को राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाई : मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ की आयोजित

रोहित भदसाली। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ आयोजित 11वीं हिमाचल प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर पर दागे थे मिसाइल – 8 मई की सुबह पाकिस्तान ने किया था हमला : भारतीय सेना नाकाम की थी साजिश

भारत द्वारा आतंक के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से पाकिस्तान इतना बौखला गया कि उसने लगातार सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल भारत पर दागे। पाकिस्तान का मकसद भारत के धार्मिक और नागरिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा के माॅक सेशन में गढ़शंकर क्षेत्र के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की खास के विद्यार्थी ने निभाई डिप्टी स्पीकर रौड़ी की भूमिका 

गढ़शंकर, 27 नवंबर: पंजाब सरकार द्वारा संविधान दिवस मौके श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस मौके विशेष तौर पर तैयार की गई पंजाब विधानसभा में सरकारी स्कूलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जाखू मंदिर का होगा 5 करोड़ 67 लाख में जीर्णोद्धार – सरकार ने दी जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट को सैंद्धांतिक मंजूरी – ट्रस्ट अपने स्रोतों से जीर्णोद्धार का खर्च करेगी वहन

एएम नाथ। शिमला : शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य जल्द ही शुरू होगा। मंदिर के जीर्णोद्धार से जुड़े प्रोजेक्ट को प्रदेश सरकार ने सैंद्धातिक मंजूरी दे दी। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत...
Translate »
error: Content is protected !!