पोह महीने की बेमिसाल शहादतों को समर्पित दूध के लंगर लगाए

by

लुधियाना, 26 दिसंबर: दशमेश पिता धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, माता गुजरी जी तथा उनके लिए दूध की सेवा करने वाले बाबा मोती राम मेहरा जी की पोह महीने की बेमिसाल शहादतों को समर्पित राजगुरु नगर में दूध के लंगर लगाया गया। इन लंगरों में पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और लुधियाना कांग्रेस कमेटी (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान तथा उनके साथियों ने भी सहयोग दिया।

इस अवसर पर महान शहीदों को नमन करते हुए पवन दीवान ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने एक ही सप्ताह में अपना पूरा परिवार कौम पर न्योछावर कर दिया था, जिसका कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी को दूध पिलाने वाले बाबा मोती राम मेहरा के पूरे परिवार को कोल्हू में पीस दिया गया था। पोह महीने की शहादतें हमें हक और सच के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देती हैं।

इस दौरान अन्य लोगों के अलावा, इंदरजीत कपूर, कुलबीर सिंह नीटा, बीएम कालिया, टोनी सिद्धू, रेशमजीत गाबा, जगदीश मांगट, योगेश बांसल, परमजीत सिंह गहोर, सोनू दुआ, हनी गुरमेल मेडिकल हाल, हैप्पी कपूर भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एम.सी.एम.सी को पेड न्यूज पर पैनी नजर रखने की जिला चुनाव अधिकारी ने दी हिदायत

आगामी विधान सभा चुनाव में पेड न्यूज से सख्ती से निपटेगी मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानिटरिंग कमेटी: अपनीत रियात होशियारपुर, 21 दिसंबर: जिला चुनाव अधिकारी-कम-चेयरपर्सन जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी कमेटी अपनीत रियात ने कहा कि आगामी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में भाजपा की नयी कार्यकारिणी की घोषणा : गौरव शर्मा, इंद्रजीत गोगना, राज कुमार बीरमपुर, रमन नैय्यर, मीनू दर्दी को उपाध्यक्ष,ललित राणा व संजीव कटारिया महासचिव

गढ़शंकर, 1 अक्तूबर : भारतीय जनता पार्टी मंडल गढ़शंकर की बैठक मंडल अध्यक्ष नितिन शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें गढ़शंकर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें ललित राणा व संजीव कटारिया...
Translate »
error: Content is protected !!