डीसी-11 और एचपीएसईबीएल के बीच खेला गया दोस्ताना क्रिकेट मैच

by

एएम नाथ। चम्बा : ग्राम पंचायत उदयपुर के खेल मैदान में डीसी-11 और एचपीएसईबीएल के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। 20-20 ओवर के इस मैच में डीसी-11 की टीम विजेता रही। नशे के खिलाफ जन जागरूकता बढाने के उद्देश्य से आयोजित इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में डीसी-11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया तथा निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। जवाबी पारी में एचपीएसईबीएल की टीम 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डीसी-11 टीम के कप्तान जोगिंदर पाल ने बताया कि नशे के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से डीसी -11 की टीम समय समय पर निरंतर इस प्रकार की मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित कर रही है, ताकि युवा पीढ़ी को खेलों की ओर आकर्षित करते हुए उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक व प्रेरित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार की मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोट नहीं तो रिश्ता खत्म : ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में खेल दिया ‘इमोशनल कार्ड

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सर्वे में दावा किया जा रहा है कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस बेहद मजबूत हालत में है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ताजा बयानों से डोलड्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्कड़ स्कूल के होनहार सीपीएस किशोरी लाल ने नवाजे : देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है -सीपीएस किशोरी लाल

रक्कड़ (बैजनाथ) :  मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्कड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित हुए। सीपीएस ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार’ की शुरुआत ग्राम पंचायत नौणी से : कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल करेंगे अध्यक्षता

सोलन : DC मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ की शुरुआत सोलन ज़िला की ग्राम पंचायत नौणी से 17 जनवरी, 2024 को होगी। प्रदेश के स्वास्थ्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आजादी के बाद पहली बार गांव पहुंचेगी सड़क : 300 लोगों का सपना होगा पूरा, खत्म होगी 6 किमी की पैदल चढ़ाई

पांगी घाटी के दुर्गम गांव कुलाल के लोगों की बरसों पुरानी मुराद होने जा रही पूरी एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत मिंधल के कुलाल गांव...
Translate »
error: Content is protected !!