महिला दोस्त ने युवक को घर बुलाकर बनाया बंधक : फिर कपड़े उतार कर क्लिक की अश्लील फोटो

by

तरनतारन ।  महिला दोस्त ने युवक को घर बुलाकर बनाया बंधक, कपड़े उतार कर क्लिक किए अश्लील फोटो; फिर ब्लैकमेल कर ऐंठे पैसे लोनी में रहती राजविंदर कौर उर्फ रज्जी ने अपने साथियों से मिलकर दोस्त को घर बुलाकर पानी पिलाया।

फिर मुंह पर थप्पड़ जड़ते हुए कमरे में बंधक बनाकर कपड़े उतार फोटो व वीडियो बनाई। जिसके बलबूते 85 हजार रुपये ऐठ लिए।

उक्त गिरोह के चंगुल से छुटकर आए जसपाल सिंह उर्फ जज ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके आधार पर दो महिलाओं समेत आठ के खिलाफ रविवार को थाना सिटी में केस दर्ज किया गया। एएसआई गुरप्रीत सिंह ने एक को बकायदा गिरफ्तार कर लिया।

विस हलका खडूर साहिब के गांव पंडोरी गोला निवासी जसपाल सिंह उर्फ जज ने बताया कि बाठ रोड पर उसका दोस्त सुखमनदीप सिंह रहता है। जिसने गुरु अर्जन देव कालोनी (मोहल्ला जसवंत सिंह तरनतारन) में रहती राजविंदर कौर उर्फ रज्जी के साथ उसकी दोस्ती करवाई। रज्जी अक्सर जज का फोन पर हाल-चाल पूछने लगी। 25 नवंबर को राजविंदर कौर रज्जी ने जसपाल सिंह जज को अपने घर बुलाया। शाम सात बजे बताए पते पर जज पहुंचा।

उस समय रज्जी के घर में एक अन्य महिला गुरमीत कौर निवासी गली वकील सवरन सिंह वाली (तरनतारन) भी मौजूद थी। कमरे में बिठाकर रज्जी ने पानी का गिलास पकड़ाया। जज ने पानी पीकर अभी गिलास रखा ही था कि छह युवक जिनमें गुरमीत कौर का पति मनवीर सिंह के अलावा अरुण सिंह गोरी, अंग्रेज सिंह अंश (गली मलाइयां वाली), लवप्रीत सिंह लब्बू, सोनी, सोढी (मोहल्ला जसवंत सिंह) व एक अज्ञात वहां आ धमके।

जज को पहले थप्पड़ मारे गए, फिर कमरे में बंधक बनाकर कपड़े उतारकर नग्न हालत में फोटो व वीडियो बनाई गई। युवक की जेब से 75 हजार की राशि (जो उसने गाड़ी ठीक करवाने लिए आढ़ती से ली थी) छीन ली। रज्जी ने एक लाख की मांग करते कहा कि अगर पैसे न दिए तो दुष्कर्म का इल्जाम लगाकर मुकदमा दर्ज करवाएगी। इतना ही नहीं वीडियो व फोटो वायरल कर दी जाएगी।

उक्त गिरोह से छुटकारा पाने लिए जज ने अपने भाई गुरप्रीत सिंह से दस हजार की मांग की व कहा कि फौजी ढाबे पर कुछ लोग आएंगे, उन्हें पैसे दे देना। तय समय पर गुरप्रीत सिंह फौजी ढाबे पर पहुंचा।

इतनी देर में दो युवक आए व उक्त राशि ले गए। इसके बावजूद 40 हजार की और राशि मांगी गई। एक युवक ने जज के माथे पर पिस्तौल तानकर कहा कि अगर पुलिस को शिकायत की तो जान से हाथ धोने पड़ेंगे। उक्त गिरोह के चंगुल से छुटकर जसपाल सिंह जज वापस लौट आया। जिसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत की गई।

एक को मौके पर धरा

सब डिविजन तरनतारन के डीएसपी सुखबीर सिंह ने कहा कि जसपाल सिंह जज द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। जिस दौरान फौरी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने मौके पर ड्यूटी अधिकारी एएसआई गुरप्रीत सिंह को भेजा। उक्त गिरोह के सभी सदस्यों के नाम पता करने के बाद मुदई के बयान दर्ज किए गए।

जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गुरमीत कौर के पति मनवीर सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी गली वकील सवरन सिंह वाली मोहल्ला नानकसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ अमनदीप हीरा ने खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल का पद संभाला

गढ़शंकर, 26 जुलाई  : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में आने वाले बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में नवनियुक्त प्रिंसिपल डाॅ. अमनदीप हीरा ने प्रिंसिपल का पदभार संभाला। डॉ अमनदीप हीरा श्री गुरु...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरभ जोशी ने प्रणाम इंडिया फाउंडेशन के जॉब शैडोइंग कार्यक्रम के प्रतिभागियों को किया सम्मानित

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 16 जून। चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज प्रणाम इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय जॉब शैडोइंग प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले बच्चों और युवाओं को सम्मानित किया। इस...
article-image
पंजाब

खालसा वैररियर्स ने इंडियन नेवी को 2-1 से पराजित किया तो सीएफए व एसबीबीएस पेनल्टी किक्स में बराबर

59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का चौथा दिन। माहिलपुर – प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की अगुवाई में कराए जा रहे 59 वे ऑल इंडिया...
article-image
पंजाब

पहली तिमाही की समीक्षा और दूसरी तिमाही सम्बन्धी बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : एलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-119 की पहली तिमाही अप्रैल-मई-जून की समीक्षा और दूसरी तिमाही जुलाई-अगस्त-सितंबर की योजना बैठक होटल शिराज रीजेंसी में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एैली. विवेक साहनी की अध्यक्षता में आयोजित की...
Translate »
error: Content is protected !!